Move to Jagran APP

अल्मोड़ा में बंशीधर को कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे, पुलिस से की धक्कामुक्की, काफी मशक्कत के बाद लौटाए गए कार्यकर्ता

नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की टिप्पणी के बाद कांग्रेसियों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में जहां जहां भाजपा नेता पहुंच रहे वहां उन्हें कांग्रेसियों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 05:07 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 05:07 PM (IST)
अल्मोड़ा में बंशीधर को कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे, पुलिस से की धक्कामुक्की, काफी मशक्कत के बाद लौटाए गए कार्यकर्ता
हंगामे के बीच पुलिस कर्मियों ने कांग्रेसियों को पीछे धकेला।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को यहां भी कांग्रेसियों का विरोध झेलना पड़ा। उनके माल रोड स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचते ही विपक्षी दल के कार्यकर्ता वहीं आ धमके। काफिले के नजदीक पहुंच उन्हें काले झंडे दिखा 'बंशीधर वापस जाओ' नारे लगा हंगामा काटा। प्रदर्शनकारियों को दूर खदेडऩे के लिए खाकी को मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी हुई।

loksabha election banner

नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की टिप्पणी के बाद कांग्रेसियों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में जहां जहां भाजपा नेता पहुंच रहे, वहां उन्हें कांग्रेसियों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा। इधर शनिवार को नगर पहुंचे बंशीधर भगत जैसे ही माल रोड स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचे, कांग्रेसियों ने उन्हें काले झंडे दिखा 'वापस जाओ' के नारे लगाए। हंगामे के बीच पुलिस कर्मियों ने कांग्रेसियों को पीछे धकेला। इससे धक्कामुक्की शुरू हो गई।

करीब 15 मिनट तक सियासी हो हल्ला मचता रहा। बाद में पुलिस ने कांग्रेसियों को शिखर तिराहा की ओर लौटा दिया। प्रदर्शनकारियों में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष धीरेंद्र गैलाकोटी, युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, गीता मेहरा, राधा बिष्टï, संजीव कर्मियाल, उमेश गुरुरानी, रोहित बिष्टï, दीपक डसीला, शैलेंद्र आर्या, नवीन तिवारी, मयंक बिष्टï आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.