Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य में सामरिक दृष्टि से अहम हवाई अड्डों का किया जाएगा निर्माण

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 09 Jun 2017 04:30 PM (IST)

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अनुसार राज्य में हवाई सेवा का विस्तार किया जा रहा है। राज्य में सामरिक दृष्टि से अहम हवाई अड्डे का निर्माण किया जाएगा।

    राज्य में सामरिक दृष्टि से अहम हवाई अड्डों का किया जाएगा निर्माण

    नैनीताल, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अनुसार राज्य में हवाई सेवा का विस्तार किया जा रहा है। राज्य में सामरिक दृष्टि से अहम हवाई अड्डे का निर्माण किया जाएगा। नैनीताल की झील के संरक्षण को अहम बताते हुए इसके लिए तीन करोड़ देने का ऐलान किया। पहाड़ से पलायन पर अंकुश के लिए खेती को लाभकारी बनाने के साथ ही आयोग भी बनाया जाएगा। प्रगतिशील किसानों से वह खुद भी बात करेंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्जमाफी को चुनाव घोषणापत्र से बाहर का मुद्दा बताते हुए कहा कि सीमांत व लघु किसानों के लिए जल्द स्कीम बनाई जाएगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि कुमाऊँ मंडलायुक्त डी सैंथिल पांडियन का तबादला रूटीन था, वह एनएच घोटाले की जांच पूरी कर चुके हैं। मामले की सीबीआई जांच की जाएगी। 

    मामले में 6 अफसर निलंबित हो चुके, जबकि दो कार्मिक गिरफ्तार हो चुके हैं। राज्य की जांच एजेंसियों अपना काम कर रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि घोटाले के दोषियों को कानूनी प्रावधानों के अनुसार सजा दिलाई जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने नैनी झील संरक्षण को लेकर स्थानीय विशेषज्ञों व अधिकारियों से बात की। 

    पंत पार्क मल्लीताल में मोदी फेस्ट का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में सीएम ने मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियां गिनाई। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज साह, प्रदीप बिष्ट, जोगेंदर रौतेला, प्रकाश रावत, भुवन हरबोला, दिनेश आर्य, नीमा बिष्ट समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता अधिकारी मौजूद रहे।

     यह भी पढ़ें: उत्तराखंड बजट सत्र: वर्ष 2017-18 का 39957.20 करोड़ का बजट पेश, राजस्व घाटा शून्य

    यह भी पढ़ें: एनएच घोटाला का हश्र देख डरी सरकार: इंदिरा हृदयेश

    यह भी पढ़ें: नए सदस्य जोड़ने के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय महासंपर्क अभियान शुरू