विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नंदा देवी चोटी पर पर्वताराहियों को ढूंढने के लिए पिंडारी से रेसक्यू अभियान चलाएगा आइएमएफ का दल

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 10 Jun 2019 07:11 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 08:44 PM (IST)

नंदा देवी ईस्ट पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन के बाद लापता हुए विदेशी पर्वतारोहियों की तलाशव अब पिंडारी ग्लेशियर मार्ग से की जाएगी।

नंदा देवी चोटी पर पर्वताराहियों को ढूंढने के लिए पिंडारी से रेसक्यू अभियान चलाएगा आइएमएफ का दल
नंदा देवी चोटी पर पर्वताराहियों को ढूंढने के लिए पिंडारी से रेसक्यू अभियान चलाएगा आइएमएफ का दल

बागेश्वर, जेएनएन : नंदा देवी ईस्ट पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन के बाद लापता हुए विदेशी पर्वतारोहियों की तलाशव अब पिंडारी ग्लेशियर मार्ग से की जाएगी। इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन (आइएमएफ) का 14 सदस्यीय दल 11 जून से रेसक्यू अभियान चलाएगा। इसके लिए जीरो प्वाइंट पर बेस कैंप बनाया जाएगा। 

नंदा देवी ईस्ट पर्वतारोहण के लिए निकले ब्रिटेन, यूएसए, आस्ट्रेलिया के सात पर्वतारोही बीते 26 मई को हिमस्खलन में दबकर लापता हो गए थे। लापता पर्वतारोहियों में एक भारतीय भी शामिल है। बीते 31 मई को उनके लापता होने और उनसे कोई संपर्क न होने की सूचना स्थानीय प्रशासन को मिली। इसके बाद दो जून से वायुसेना ने हेलीकाप्टर के जरिये नंदा देवी ईस्ट में रेसक्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच लापता पर्वतारोही दिखाई देने की बात भी सामने आई, लेकिन किसी को भी रेसक्यू नही किया जा सका। वह किस हाल में होंगे फिलहाल कुछ कहना संभव नही है।

घटना के 16 दिन बाद अब पर्वतारोहियों के रेसक्यू का कार्य इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन का 14 सदस्यीय दल करेगा। दल की अगुवाई ध्रुव जोशी कर रहे हैं। यह दल 11 जून को पिंडारी ग्लेशियर की ओर रवाना होगा। जीरो प्वाइंट पर बेस कैंप बनाया जाएगा। जहां से दल आगे को अभियान चलाएगा। दल के सभी सदस्य रेसक्यू अभियान में प्रशिक्षित है। स्थानीय प्रशासन उन्हें मदद करेगा। सेटेलाइट फोन, दवाई व पोर्टर आदि की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन करेगा। उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। वहीं आइटीबीपी व एसडीआरएफ भी लापता पर्वतारोहियों को ढूढऩे का अभियान चला रही हैं। 

स्‍थानीय प्रशासन कर रहा पूरा सहयोग 

लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने बताया कि आइएमएफ के दल को स्थानीय प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है। जो भी उनकी जरूरत होगी उसके लिए हम मदद करेंगे। दल पहुंच गया है मंगलवार से अभियान चलाया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।