Move to Jagran APP

नंदा देवी चोटी पर पर्वतारोहियों को खोजने गई आइएमएफ टीम के सामने बर्फबारी की चुनौती NAINITAL NEWS

नंदादेवी ईष्ट से लापता पर्वतारोहियों की खोजबीन करने पिंडारी की तरफ से गई आइएमएफ की टीम बर्फबारी से लड़ रही है। एडवांस कैंप पर करीब सात इंच तक बर्फबारी हुई है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 06:40 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 06:40 PM (IST)
नंदा देवी चोटी पर पर्वतारोहियों को खोजने गई आइएमएफ टीम के सामने बर्फबारी की चुनौती NAINITAL NEWS
नंदा देवी चोटी पर पर्वतारोहियों को खोजने गई आइएमएफ टीम के सामने बर्फबारी की चुनौती NAINITAL NEWS

बागेश्वर, जेएनएन : नंदादेवी ईष्ट से लापता पर्वतारोहियों की खोजबीन करने पिंडारी की तरफ से गई आइएमएफ की टीम बर्फबारी से लड़ रही है। एडवांस कैंप पर करीब सात इंच तक बर्फबारी हुई है। गत दिवस खोला गया एक किमी मार्ग फिर बर्फ से ढक गया है। शुक्रवार को टीम ने किसी भी प्रकार की गतिविधि को अंजाम नहीं दिया है। हालांकि टीम पूरी तरह सुरक्षित है और जिला प्रशासन टीम की गतिविधि पर पूरी तरह नजर रखे हुए है। 

loksabha election banner

भारतीय पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम खराब होने से बर्फबारी के कारण बेस और एडवांस कैंप में 14 सदस्यीय टीम अभी भी डटी हुई है। गत दिवस आइएमएफ नई दिल्ली से मिली जानकारी के अनुसार एडवांस बेस कैंप के मुख्य टीम ने कैंप से एक किमी मार्ग खोलने का कार्य किया था। कैंप एक तक मार्ग खोलने के बाद टीम वापस आ गई है। शुक्रवार को टीम को कैंप वन के लिए रवाना होना था। वर्तमान में एडवांस बेस कैंप में बर्फबारी हो रही है। टीम लीडर ध्रुव जोशी के अनुसार एडवांस बेस कैंप के निकट करीब छह से सात इंच तक बर्फ गिर गई है। जिससे शुक्रवार को एडवांस कैंप की टीम ने किसी भी प्रकार की गतिविधि को अंजाम नहीं दिया। दिल्ली के अनुसार टीम के सभी सदस्य ठीक स्थिति में हैं। 

शुक्रवार को नहीं हुई कोई गतिविधि 

रंजना राजगुरु, डीएम, बागेश्वर ने बताया कि नंदादेवी ईष्ट से लापता पर्वतारोहियों को खोजने के लिए गई 14 सदस्यीय टीम पर जिला प्रशासन की पूरी नजर  है। दिल्ली आइएमएफ से संपर्क किया गया और पता चला कि एडवांस कैंप में बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते शुक्रवार को टीम किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं कर सकी।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.