Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update : कुमाऊं के इन दो जिलों में तेज बारिश के आसार

Kumaon Weather Update अरब सागर से नमी लाने वाली हवाएं अभी भी कमजोर हैं इसलिए कुमाऊं में मानसून सक्रिय नहीं हो रहा है। दिनभर बादलों के बीच धूप निकल रही है। हालांकि पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 07:07 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 07:07 AM (IST)
Kumaon Weather Update : कुमाऊं के इन दो जिलों में तेज बारिश के आसार

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Kumaon Weather Update : अरब सागर से नमी लाने वाली हवाएं अभी भी कमजोर हैं, इसलिए कुमाऊं में मानसून सक्रिय नहीं हो रहा है। दिनभर बादलों के बीच धूप निकल रही है। हालांकि पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन 14 जून को हाे गया है। इस दौरान कुमाऊं के पर्वतीय हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है, लेकिन मैदानी भागों में कहीं कहीं हल्की केवल बूंदाबांदी हुई है। उत्तराखंड में इस बार एक सप्ताह पहले मानसून पहुंचा है। सामान्य तौर पर मानसून आगमन की तारीख 22 जून है।

loksabha election banner

अगले दो दिन कई जगह हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए आगामी दो दिन कुमाऊं के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। नैनीताल व पिथाैरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ तीव्र बौछार पड़ सकती हैं। इस दौरान तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। विशेषकर पर्वतीय जिलों में तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री कम रहने की संभावना है।

शनिवार से कम होगा बारिश का दौर

मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि दो दिन के बाद बारिश धीमी पड़ने लगेगी। विशेषकर शनिवार व रविवार को कुमाऊं में बारिश कम होने लगेगी। हालांकि आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

कुमाऊं में कहां कितना रहा पारा

स्टेशन           अधिकतम         न्यूनतम

हल्द्वानी          33.7               23.9

नैनीताल         18.0               12.0

मुक्तेश्वर          18.5              13.7

अल्मोड़ा          20.0             19.0

चम्पावत          22.5              17.0

पिथौरागढ़        22.3             15.6

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.