Move to Jagran APP

चम्पावत से हरदा को चुनाव लडऩे का न्यौता पर खर्कवाल के साइन न होने से एकता पर उठे सवाल

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि हेमेश खर्कवाल का लगातार विधान सभा सीट से दावेदारी करना कांग्रेस के कुछ लोगों को पच नहीं पा रहा है। यह हेमेश खर्कवाल के लिए इस परिपेक्ष्य में चेतावनी भी है कि इस सीट से अब वे हमेशा प्रबल दावेदार नहीं हो सकते।

By Prashant MishraEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 06:20 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 06:20 PM (IST)
चम्पावत से हरदा को चुनाव लडऩे का न्यौता पर खर्कवाल के साइन न होने से एकता पर उठे सवाल
कांग्रेस के भीतर हेमेश खर्कवाल को लेकर एक राय नहीं हैं।

जागरण संवाददाता, चम्पावत : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पार्टी कार्यकर्ताओं ने चम्पावत विधान सभा सीट से चुनाव लडऩे का न्यौता दिया है। खास बात यह है कि न्यौता देने वालों में इस सीट से दावेदारी करने वाले नौ में से आठ लोगों के हस्ताक्षर हैं, लेकिन प्रबल दावेदार माने जा रहे हेमेश खर्कवाल के हस्ताक्षर नहीं हैं। हरदा इस न्यौते को स्वीकार करें या न करें लेकिन इससे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस के भीतर हेमेश खर्कवाल को लेकर एक राय नहीं हैं। 

loksabha election banner

राज्य गठन के बाद हुए सभी चार विधान सभा चुनावों में हर बार हेमेश खर्कवाल कांग्रेस के दावेदार रहे हैं। दो बार वे विधान सभा चुनाव जीत भी चुके हैं। इस बार वे न केवल पांचवी बार दावेदारी कर रहे हैं बल्कि टिकट के प्रबल दावेदार भी हैं। सूत्रों के अनुसार चम्पावत से उनका टिकट पक्का भी हो गया है। इस स्थिति में कांग्रेस के आठ दावेदारों द्वारा हरीश रावत को चम्पावत विधान सभा से चुनाव लडऩे का न्यौता देना अटकलों का बाजार गर्म कर रहा है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार हरदा को दिए गए इस न्यौते से हेमेश खर्कवाल की दावेदारी में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन मतदाताओं में इस बात का संकेत जरूर जा रहा है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है।

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि हेमेश खर्कवाल का लगातार विधान सभा सीट से दावेदारी करना कांग्रेस के कुछ लोगों को पच नहीं पा रहा है। इस बार तो नहीं भविष्य में यह हेमेश खर्कवाल के लिए इस परिपेक्ष्य में चेतावनी भी है कि इस सीट से अब वे हमेशा प्रबल दावेदार नहीं हो सकते। हेमेश खर्कवाल को हरीश रावत का खासमखाश माना जाता है। हरीश रावत को न्यौता देने वालों में निर्मला गहतोड़ी, महेंद्र सिंह माहरा, हरगोविंद बोहरा, सूरज प्रहरी, उमेश खर्कवाल, बहादुर सिंह पाटनी, विमला सजवाण, भूपेंद्र महर के हस्ताक्षर हैं। इनमें से कुछ दावेदार न्यौता देने देहरादून तक पहुंच गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.