विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरानी ट्रॉफी: ऋषभ पंत को मिली रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की कप्तानी, हल्द्वानी के आर्यन होंगे दूसरे विकेटकीपर

Published: Sat, 19 Sep 2026 08:58 AM (IST)

बीसीसीआई ने ईरानी ट्रॉफी के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की घोषणा की है, जिसमें ऋषभ पंत कप्तान हैं। हल्द्वानी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। ईरानी ट्राफी के लिए बीसीसीआई ने रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी ऋषभ पंत को सौंपी गई है, जबकि हल्द्वानी निवासी और उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल को दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम में जगह दी गई है।

आर्यन लगातार घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसकी बदौलत उनका रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए आर्यन अब तक 14 शतक और 19 अर्धशतक लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- रांची से निकला क्रिकेट का नया हीरा, शिखर मोहन रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में शामिल; ऋषभ पंत संग जमाएंगे धाक

वह रणजी ट्राफी में उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी भी संभाल चुके हैं। उनके चयन पर हल्द्वानी के क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जताई।

बता दें कि ईरानी ट्राफी रणजी ट्राफी की चैंपियन टीम और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेली जाती है। इस बार मुकाबला एक से पांच अक्टूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा रणजी ट्राफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर है।