उत्तराखंड के हल्द्वानी में शादी समारोहों के लिए नई एडवाइजरी, रात 12 बजे के बाद नहीं खिला सकेंगे खाना
हल्द्वानी में विवाह समारोह संयुक्त संघर्ष समिति ने घोषणा की है कि शादी के कार्यक्रमों में रात 12 बजे के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। विवाह समारोह संयुक्त संघर्ष समिति ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि शादी का सीजन शुरू होते ही रात्रि 12 बजे के बाद भोजन न परोसने का नियम सख्ती से लागू होगा।
संयोजक नवीन पांडे सन्नू, टेंट एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कैटरर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रूपेंद्र नागर, बैंक्वेट एसोसिएशन अध्यक्ष धीरज पांडे और उत्तराखंड टेंट व्यापार एसोसिएशन के कुमाऊं प्रभारी ने ग्राहकों से रात 12 बजे से पूर्व दूल्हा-दुल्हन सहित सभी मेहमानों को भोजन कराने की अपील की है।
पिछले वर्ष शुरू हुए इस नियम के तहत रात 12 बजे बाद भोजन व्यवस्था बंद कर दी जाएगी। यदि किसी ने व्यवधान डाला तो बुकिंगकर्ता पर प्राथमिकी दर्ज होगी। इसका उद्देश्य समारोह सुव्यवस्थित रखना और अगले दिन की व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है।