हल्द्वानी वालों जरा संभलकर! कहीं छुट्टी का मजा न हो जाए किरकिरा, श्रीराम बारात के चलते आज बदली शहर की राहें
हल्द्वानी में श्रीराम बारात शोभायात्रा के कारण रविवार को दोपहर एक बजे से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। श्रीराम बारात शोभायात्रा के चलते रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। बरेली रोड स्थित लटूरिया मंदिर से शुरू होने वाली शोभायात्रा मंगलपड़ाव, सिंधी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा और ओके होटल होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी।
इसके चलते दोपहर एक बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात डायवर्जन आज दोपहर एक बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।
एसपी यातायात डा. जगदीश चंद्र ने वाहन चालकों से अपील है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़ें- कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ ने उड़ाई अफसरों की नींद, निकासी के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने में जुटा प्रशासन
छोटे वाहनों के लिए डायवर्जन
- बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर–गौलापार रोड–नारीमन तिराहा को जाएंगे।
- बरेली रोड से शहर की ओर आने वाले वाहन होंडा शोरूम/गांधी इंटर कालेज तिराहा–टीपी नगर/आइटीआइ तिराहा–कैंसर अस्पताल–क्रियाशाला–मुखानी चौराहा को जाएंगे।
- रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन गन्ना सेंटर/शीतल होटल तिराहा–तीनपानी फ्लाईओवर–गौलापार रोड–नारीमन तिराहा को जाएंगे।
- रामपुर रोड से शहर की ओर आने वाले वाहन पंचायत घर/आइटीआइ तिराहा–कैंसर अस्पताल–क्रियाशाला–मुखानी चौराहा को जाएंगे।
- कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन ऊंचापुल/लालडांठ तिराहा–हाइडिल तिराहा–कालटैक्स तिराहा होते हुए जाएंगे।
- जेल रोड से कालाढूंगी चौराहा को जाने वाले वाहन शोभायात्रा कालाढूंगी चौराहे से ओके होटल के बीच रहने पर जेल रोड–मुखानी/अर्बन बैंक तिराहा–नैनीताल बैंक तिराहा को जाएंगे।
काठगोदाम से आने वाले वाहन
- नारीमन तिराहा से गौलापार रोड होते हुए जाएंगे।
- कालटैक्स/हाइडिल से पनचक्की–लालडांठ/चंबल पुल–ऊंचापुल की ओर जाएंगे।
- महारानी होटल से कुल्यालपुरा चौराहा–पानी की टंकी तिराहा की ओर जाएंगे।
- नैनीताल बैंक तिराहा से अल्मोड़ा अर्बन बैंक–जेल रोड तिराहा की ओर जाएंगे।
रोडवेज और निजी बसों के लिए व्यवस्था
- रामपुर रोड से रोडवेज: टीपी नगर से होंडा शोरूम तक या तीनपानी–गौलापार–नारीमन तिराहा–नैनीताल रोड–तिकोनिया होकर रोडवेज स्टेशन आएंगी।
- बरेली रोड से रोडवेज: होंडा शोरूम तक या तीनपानी–गौलापार–नारीमन तिराहा–तिकोनिया होकर रोडवेज स्टेशन आएंगी।
- कालाढूंगी रोड से रोडवेज: शोभायात्रा के कालाढूंगी चौराहे और ओके होटल के बीच रहने पर लालडांठ–पनचक्की–हाइडिल–तिकोनिया की ओर आएंगी।
- रोडवेज से रामपुर-बरेली रोड: पूर्वी गेट–ताज चौराहा–गौलपुल की ओर जाएंगे।
- निजी, इंटरसिटी और सिडकुल बसें: रामपुर रोड से आइटीआइ तिराहा और बरेली रोड से होंडा शोरूम तिराहा तक आ सकेंगे।
