विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी में शातिर चोर ने भूख का नाटक कर छीना मोबाइल, गूगल पे से उड़ाए 42 हजार

Published: Sun, 15 Mar 2026 12:32 PM (IST)

हल्द्वानी में एक युवक ने भूख का बहाना बनाकर मदद मांगी, फिर मोबाइल छीनकर गूगल पे से 42 हजार रुपये ...और पढ़ें

हल्द्वानी रोडवेज के पास की घटना, युवक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज. Concept Photo

हल्द्वानी रोडवेज के पास की घटना, युवक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज. Concept Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । रोडवेज के पास एक युवक ने भूख लगने का बहाना बनाकर मदद मांगी। उसके बाद संबंधित व्यक्ति का मोबाइल छीनकर गूगल पे से 42 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साथ ही सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। बडौन खनस्यू ग्राम टीमर निवासी हरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह नौ मार्च को रोडवेज बस स्टेशन के पास पहुंचे। स्टेशन के पास उन्हें एक युवक मिला, जिसने खुद को भूखा बताते हुए खाना खिलाने की बात कही।

हरेंद्र उसे पास के ढाबे में ले गए और खाना खिलाया। ढाबे पर उन्होंने गूगल पे से भुगतान किया। उसके पिन को युवक ने देख लिया। इसके बाद युवक हरेंद्र के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया। पीड़ित ने उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।

जब उन्होंने अपना खाता चेक किया तो उससे 42 हजार रुपये निकाले जाने का पता चला।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: एसएसआई के सामने सीबीसीआईडी कर्मी के पति ने ठेकेदार को पीटा, एफआईआर दर्ज

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें, एक और केस दर्ज