विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी: एसएसआई के सामने सीबीसीआईडी कर्मी के पति ने ठेकेदार को पीटा, एफआईआर दर्ज

Published: Sun, 15 Mar 2026 08:13 AM (IST)

हल्द्वानी में एक ठेकेदार को सीबीसीआईडी कर्मी के पति ने एसएसआई के सामने थप्पड़ मार दिया। पीड़ित दिगंबर मेहरा ने ...और पढ़ें

पीड़ित ठेकेदार ने एसएसपी से की शिकायत दर्ज हुई प्राथमिकी. Concept Photo

पीड़ित ठेकेदार ने एसएसपी से की शिकायत दर्ज हुई प्राथमिकी. Concept Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। सीबीसीआईडी कर्मी के पति ने हल्द्वानी कोतवाली में एसएसआई के सामने गुंडागर्दी दिखा दी। पुलिस कर्मी के पति ने पीड़ित ठेकेदार को थप्पड़ जड़ दिया। ठेकेदार इसकी शिकायत लेकर तुरंत एसएसपी के पास पहुंचा। जहां मामले की जांच के दौरान सीबीसीआईडी कर्मी के पति पर एसएसपी ने प्राथमिकी दर्ज करवा दी है।

मूल रूप से बेतालघाट व वर्तमान में मुखानी निवासी ठेकेदार दिगम्बर मेहरा ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 12 मार्च को उन्हें भवन के बिल और अन्य कार्रवाई के संबंध में कोतवाली बुलाया गया था। आरोप है कि उसी दौरान कोतवाली परिसर में आरोपित राकेश बिष्ट ने एसएसआई भूपेन्द्र सिंह मेहता के सामने उनके मुंह पर थप्पड़ मार दिया।

पीड़ित ठेकेदार का कहना है कि घटना के बाद से आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही आरोप लगाया कि सीबीसीआईडी में तैनात आरोपित की पत्नी उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है।

पीड़ित के अनुसार जब भी वह मकान निर्माण के 19 लाख रुपए देनदारी को लेकर इनसे बात करता है तो उसे कहा जाता है कि विकास प्राधिकरण ने उसकी वजह से मकान सील कर दिया है, अब वह रुपए नहीं देंगे। पीड़ित ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण वह काफी परेशान हैं।

हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें, एक और केस दर्ज

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: इंटरनेट से सड़क तक पहुंची लड़ाई, ब्लागर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट सार्वजनिक स्थल पर भिड़ीं