सुबह पिता ने छोड़ा स्कूल, बाइक पर बैठ किसी और के साथ चल दी बेटी; मां के जेवर भी ले गई
हल्द्वानी के गौजाजाली क्षेत्र से एक 15 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। स्वजनों ने एक अज्ञात ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। शहर के गौजाजाली क्षेत्र से एक 15 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। स्वजन ने एक अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
स्वामी विहार गौजाजाली उत्तर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक जुलाई की सुबह अपनी पुत्री को तिकोनिया स्थित एक निजी स्कूल के गेट पर छोड़कर आए थे। दोपहर में छुट्टी के समय जब वह बेटी को लेने पहुंचे तो पता चला कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं थी।
स्कूल के गेट पर छोड़कर आए थे पिता
स्वजन ने आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की तो छात्रा एक अज्ञात युवक के साथ नीले रंग की स्कूटी पर जाती दिखाई दी। स्कूटी का नंबर एमपी-15 एमआर-0436 बताया गया है। बताया कि छात्रा घर से अपनी मां के सोने के चार कड़े, दो हार, एक चेन, दो जोड़ी झुमके, छह अंगूठियां, 10 हजार रुपये नकद और कुछ कपड़े भी साथ ले गई है।
स्वजन ने स्कूटी सवार युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से शीघ्र बरामदगी की मांग की है।
कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में अचानक चलते-चलते बंद हो गए ई-रिक्शा, बड़ा हादसा टला
यह भी पढ़ें- रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर भीषण डंपर टक्कर, बाइक सवार की मौत; महिला गंभीर घायल
