विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर भीषण डंपर टक्कर, बाइक सवार की मौत; महिला गंभीर घायल

Published: Fri, 03 Jul 2026 11:06 AM (IST)

रामनगर-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैबुआ के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार कमलेश आर्य की मौके पर ही मौत हो गई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर

  2. बाइक सवार कमलेश आर्य की मौके पर ही मौत हुई

  3. लिफ्ट लेकर बैठी महिला बसंती थापा गंभीर रूप से घायल

जागरण संवाददाता, रामनगर। रामनगर-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह गैबुआ के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में बाइक सवार 30 वर्षीय पदमपुरी डोल, गैबुआ निवासी कमलेश आर्य की मौत हो गई। जबकि बाइक पर लिफ्ट लेकर बैठी कमोला निवासी बसंती थापा गंभीर रूप से घायल हो गईं।

महिला हायर सेंटर रेफर

कमलेश बैलपड़ाव से घर लौट रहे थे। रास्ते में बसंती को छोई स्थित रिश्तेदार के घर छोड़ने जा रहे थे, तभी डंपर ने टक्कर मार दी। दोनों को 108 एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया। जहां चिकित्सक ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया।

बसंती को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- उन्नाव में कंटेनर का टायर बदल रहे चाचा-भतीजे समेत 3 लोगों को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में डंपर की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, पर‍िवार में पसरा रहा मातम