हल्द्वानी मेडिकल कालेज के प्राचार्य भैंसोड़ा दूसरी बार कोविड से जंग जीत काम पर लौटे
प्रो. भैंसोड़ा की 20 दिन पहले कोरोना जांच हुई थी। वह खुद पाजिटिव होने के साथ ही उनकी पत्नी भी संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद एक सप्ताह के लिए उन्हें डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करना पड़ा था। अब वह स्वस्थ हैं।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी के प्राचार्य प्रो. सीपी भैंसोड़ा कोविड से जंग जीतकर काम पर लौट आए हैं। वह दूसरी बार कोविड-19 से ग्रस्त हो गए थे। कुछ दिन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती भी होना पड़ा था। प्रो. भैंसोड़ा की 20 दिन पहले कोरोना जांच हुई थी। वह खुद पाजिटिव होने के साथ ही उनकी पत्नी भी संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद एक सप्ताह के लिए उन्हें डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करना पड़ा था। अब वह स्वस्थ हैं। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। सोमवार से उन्होंने ज्वाइन भी कर लिया है। मंगवालर को वह कोरोना वैक्सीनेशन केंद्रों में निरीक्षण करने भी पहुंचे।
एसपी सिटी की हालत गंभीर, एम्स में चल रहा है इलाज
एसपी यातायात नेनीताल राजीव मोहन भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। पहले उन्हें डा. सुशीला तिवारी कोविड अस्प्ताल में भर्ती किया गया था। तबीयत अधिक खराब होने पर दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया था। उनकी हालत गंभीर है। फिलहाल उनका उपचार दिल्ली एम्स में चल रहा है।
जिले में अब तक 12010 लोग हाे चुके संक्रमित
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 12010 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 173839 लोगों की जांच हो चुकी है। अब तक 216 लोग जान गंवा चुके हैं। एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण जोशी का कहना है कि मरने वालों में कई अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। इसमें सबसे अधिक निमोनिया, डायबिटीज से ग्रस्त थे। इसका असर श्वांस संबंधी बीमार लोगों पर अधिक देखने को मिला।