विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोना गिरवी रखकर और पर्सनल लोन लेकर अरेंज किए रुपए, शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर ठगे 11.07 लाख

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:50 AM (IST)

हल्द्वानी में एक व्यक्ति को शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने 11.07 लाख रुपये ठग ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने देवलचौड़ निवासी एक व्यक्ति से 11.07 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने रकम जुटाने के लिए सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन और पर्सनल लोन तक लिया था। कोर्ट के आदेश पर अब कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जगदम्बा कालोनी, देवलचौड़ निवासी एक व्यक्ति को एक वेबसाइट के माध्यम से वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। यहां उन्हें शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया गया। आरोपितों के झांसे में आकर उन्होंने सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया और पर्सनल लोन की रकम भी निवेश कर दी।

इसके बाद फर्जी मोबाइल ऐप 'कैपस्टोन' के जरिए अलग-अलग तारीखों में कुल 11,07,023 रुपये जमा करा दिए। निवेश की रकम निकालने का प्रयास किया तो पैसा नहीं निकला। इस पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने 14 जनवरी 2026 को कोतवाली में शिकायत करने के साथ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई।

साइबर सेल ने कुछ रकम फ्रीज कराई, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी नैनीताल को शिकायत दी। कार्रवाई नहीं होने पर सीजेएम कोर्ट में धारा 175(3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आइटी एक्ट की धारा 66डी और बीएनएस की धारा 318(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। जांच उप निरीक्षक मनोज कुमार को सौंपी गई है। पुलिस ठगी में इस्तेमाल खातों और मोबाइल ऐप की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।