उत्तराखंड के हल्द्वानी में गीजर ठीक करने के बहाने घर की रेकी, मौका मिलते ही गहने उड़ाए
हल्द्वानी के गुरुनानकपुरा में गीजर ठीक करने आए इलेक्ट्रीशियन के सहायक आसिफ ने घर से सोने के गहने चुरा लिए।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। घर में खराब गीजर ठीक करने के लिए बुलाया गया इलेक्ट्रीशियन का मददगार ही कथित तौर पर घर से सोने के गहने चुरा ले गया। पहले गीजर ठीक करने के बहाने घर पहुंचा, फिर अगले दिन अकेले आया। इस दौरान घर में बुजुर्ग महिला के अकेले होने की जानकारी भी जुटाई।
इसके बाद मौका मिलते ही कमरे की अलमारी में रखे सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। गुरुनानकपुरा में हुई इस घटना में पीड़ित की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपित आसिफ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलमारी चेमें रखे सोने के गहने गायब
गुरुनानकपुरा निवासी अतुल नागपाल ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर को घर का गीजर खराब होने पर उन्होंने फरमान इलेक्ट्रीशियन को फोन कर बुलाया था। फरमान अपने साथ आसिफ नाम के युवक को लेकर पहुंचा। दोनों ने गीजर ठीक किया और चले गए। इसके अगले दिन आसिफ अकेले घर पहुंचा और गीजर चेक करने की बात कही। उस समय उनकी मां घर पर अकेली थीं।
इसके बाद आसिफ एक बार फिर घर आया और गीजर ठीक करने की बात कहकर करीब आधे घंटे तक रुका रहा। पीड़ित के अनुसार, इस दौरान वह और उनकी पत्नी शादी समारोह में गए हुए थे। घर लौटने के बाद 23 नवंबर की सुबह जब अलमारी चेक की तो उसमें रखे सोने के गहने गायब मिले।
घर आने-जाने वालों की जानकारी जुटाने पर उन्हें आसिफ पर चोरी का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने भोटिया पड़ाव चौकी पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपित की तलाश और चोरी गए गहनों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।