हल्द्वानी के कार सर्विस सेंटर के स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी भीषण आग, 1.50 लाख रुपये नकद भी खाक
हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड पर एक कार सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। आग से स्पेयर पार्ट्स स्टोर, लाउंज ...और पढ़ें
HighLights
कालाढूंगी रोड पर कार सर्विस सेंटर में आग लगी
स्पेयर पार्ट्स स्टोर से शुरू हुई आग, लाउंज तक फैली
आग में 1.50 लाख रुपये नकद और फर्नीचर जला
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड पर ऊंचा पुल के पास स्थित कार सर्विस सेंटर में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग स्पेयर पार्ट्स स्टोर से शुरू होकर पब्लिक लाउंज और बिलिंग काउंटर तक पहुंच गई। हादसे में सोफा और अन्य फर्नीचर जल गया।
सेंटर संचालक विजय कुमार के अनुसार बिलिंग काउंटर में रखी करीब 1.50 लाख रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। रविवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आग की लपटें उठती देख कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
सूचना पर दमकल और मुखानी थाने की टीम मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल किरार ने बताया कि दो वाटर टेंडर के साथ दमकल टीम को भेजा गया है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।