Move to Jagran APP

Haldwani Bar Association Election :रात में अटक गई थी काउंटिंग, सुबह दोबारा हुई शुरू; रात भर डटे रहे अधिवक्ताओं के समर्थक

हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर किशोर पंत और गोविंद बिष्ट के बीच सीधा मुकाबला है। उपाध्यक्ष के लिए धर्मेंद्र सोलंकी सुनील सिंह पुंडीर संजय कुमार जितेंद्र सिंह बोरा व संजय कुमार मैदान में है। जबकि सचिव के लिए मोहन बिष्ट संतोष कुमार नेगी ललित मेर और जितेंद्र सिंह बिष्ट मैदान में उतरे हैं। वहीं महिला उपाध्यक्ष के लिए भगवती पलडिय़ा और सुलक्षणा श्रीवास्तव में टक्कर थीं।

By govind singh Edited By: Nitesh Srivastava Published: Fri, 08 Mar 2024 01:26 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2024 01:26 PM (IST)
Haldwani Bar Association Election :रात में अटक गई थी काउंटिंग, सुबह दोबारा हुई शुरू; रात भर डटे रहे अधिवक्ताओं के समर्थक
बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनावों को लेकर रात मतगणना का काम रोक दिया गया था।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनावों को लेकर गुरुवार रात असमंजस की स्थिति पैदा होने पर मतगणना का काम रोक दिया गया था। पुस्तकालयाध्यक्ष समेत चार सदस्यों के मत ही गिने जा सके थे। वहीं, शुक्रवार को दोबारा से मतगणना का दौर शुरू हो गया। शाम तक आधिकारिक तौर पर परिणाम जारी किया जाएगा।

loksabha election banner

हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर किशोर पंत और गोविंद बिष्ट के बीच सीधा मुकाबला है। उपाध्यक्ष के लिए धर्मेंद्र सोलंकी, सुनील सिंह पुंडीर, संजय कुमार, जितेंद्र सिंह बोरा व संजय कुमार मैदान में है। जबकि सचिव के लिए मोहन सिंह बिष्ट, संतोष कुमार नेगी, ललित मेर और जितेंद्र सिंह बिष्ट मैदान में उतरे हैं।

वहीं, महिला उपाध्यक्ष के लिए भगवती पलडिय़ा और सुलक्षणा श्रीवास्तव में टक्कर थीं। संयुक्त सचिव के लिए योगेश कुमार लोहानी, विपिन कुमार और प्रदीप लोहनी ने पर्चा भर मुकाबले को त्रिकोणीय कर दिया।

यही स्थिति संयुक्त सचिव प्रेस के पद को लेकर भी है। योगेश कुमार पाठक , रविंद्र पाल सिंह तोमर व सुधांशु तिवारी मैदान में खड़े हैं। जबकि कोषाध्यक्ष में आदित्य कुमार व चंदन बोरा में मुकाबला दिख रहा है।

गुरुवार सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ। 738 सदस्यों ने वोटिंग की। छह बजे बाद मतगणना का दौर शुरू हुआ। लेकिन रात 11 बजे काउंटिंग को रोक दिया गया। ऐसे में हल्की हंगामे की स्थिति भी बनी। हालांकि, बाद में आपसी सहमति से तय हुआ कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.