विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में बैंक के एटीएम में शातिर चोरनियों का खेल, हल्द्वानी में पूर्व सैनिक के 50 हजार रुपये पार

Published: Sun, 20 Sep 2026 04:22 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2026 04:23 PM (IST)

हल्द्वानी में भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम परिसर में दो महिलाओं ने एक पूर्व सैनिक के थैले से 50 हजार रुपये चुरा लिए।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के एटीएम परिसर में दो महिलाओं ने शातिराना अंदाज में पूर्व सैनिक को निशाना बना लिया।

पेंशन के 50 हजार रुपये निकालने के बाद पासबुक अपडेट करा रहे पूर्व सैनिक का थैला काटकर महिलाएं नकदी पार कर गईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्ध महिलाओं की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- 30 रुपये के केले खरीदने के बाद खाते से उड़ गए 2.21 लाख, उत्तराखंड के हल्द्वानी में चौंकाने वाला मामला

पेंशन निकालने पहुंचे थे बैंक

नैनीताल रोड पर जिलाधिकारी कैंप कार्यालय के सामने एसबीआइ की मुख्य शाखा है। चांदनी चौक धुड़दौड़ा मानपुर पश्चिम निवासी बहादुर सिंह करीब 30 वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर को वह पेंशन निकालने बैंक पहुंचे थे।

विड्राल के जरिये 50 हजार रुपये निकाले और रकम प्लास्टिक के थैले में रख ली। इसके बाद वह बैंक परिसर में स्थित एटीएम में पासबुक अपडेट कराने पहुंच गए। वहां गार्ड की मदद से वह पासबुक अपडेट करा रहे थे। इसी दौरान दो महिलाएं उनके पास आ गईं।

इनमें से एक महिला उनसे सटकर खड़ी हो गई। बहादुर सिंह ने उसे हटकर खड़े होने को कहा। कुछ देर बाद दोनों महिलाएं वहां से चली गईं। पासबुक अपडेट कराने के बाद उन्होंने थैले में पासबुक रखने के लिए उसे देखा तो उनके होश उड़ गए। थैला कटा हुआ था और उसमें रखी 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में बेलबाबा के आगे पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

घटना का पता चलते ही पूर्व सैनिक ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दोनों संदिग्ध महिलाएं दिखाई दे रही हैं। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों चोरनियों को पकड़ लिया जाएगा।