विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 रुपये के केले खरीदने के बाद खाते से उड़ गए 2.21 लाख, उत्तराखंड के हल्द्वानी में चौंकाने वाला मामला

Published: Fri, 18 Sep 2026 12:08 PM (IST)

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड हुआ, जहां 30 रुपये के केले खरीदने के लिए ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी मुखानी क्षेत्र में 30 रुपये के केले खरीदकर यूपीआइ से भुगतान करने के बाद एक व्यक्ति के दोनों बैंक खातों से 2.21 लाख रुपये से अधिक की रकम निकल गई।

खाते का बैलेंस कम होने पर पीड़ित को साइबर फ्रॉड का पता चला। उसने साइबर क्राइम शाखा और बैंक हेल्पलाइन को सूचना देने के बाद मुखानी थाने में तहरीर दी है।

यूपीआइ से किया भुगतान 

कमलुआगांजा निवासी एक व्यक्ति के अनुसार 12 सितंबर को वह दवा लेने ईसीएचएस आर्मी कैंट गया था। करीब 11:30 बजे घर लौटते समय नैनीताल बैंक मुखानी के पास फल विक्रेता से 30 रुपये के केले खरीदे और यूपीआइ से भुगतान किया।

यह भी पढ़ें- 30,000 करोड़ के साइबर फ्रॉड मामले में ED का बड़ा एक्शन, डिजिटल अरेस्ट केस में 3 और आरोपी गिरफ्तार

करीब 12:30 बजे घर पहुंचकर बैंक बैलेंस चेक किया तो एक खाते में महज 175 रुपये और दूसरे में 385 रुपये शेष थे। इसके बाद वह एसबीआइ कुसुमखेड़ा शाखा पहुंचा, लेकिन बैंक बंद था। दोपहर करीब 1:30 बजे हल्द्वानी साइबर क्राइम शाखा में शिकायत दर्ज कराई और एसबीआइ हेल्पलाइन पर भी फ्राड की सूचना दी। दोनों खाते ब्लाक करा दिए गए।

तहरीर के अनुसार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच साइबर अपराधियों ने दोनों खातों से अलग-अलग नामों पर कुल 2,21,568.44 रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने अज्ञात साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।