विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30,000 करोड़ के साइबर फ्रॉड मामले में ED का बड़ा एक्शन, डिजिटल अरेस्ट केस में 3 और आरोपी गिरफ्तार

Published: Fri, 28 Aug 2026 10:16 PM (IST)

ईडी ने 30,000 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

डिजिटल अरेस्ट मामले में ईडी ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया

डिजिटल अरेस्ट मामले में ईडी ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया

HighLights

  1. ईडी ने साइबर फ्रॉड मामले में तीन और गिरफ्तारियां कीं।

  2. कुल पांच आरोपी पणजी ईडी की हिरासत में भेजे गए।

  3. मामला गोवा की महिला के डिजिटल अरेस्ट से जुड़ा है।

पीटीआई, पुणे। ईडी ने देशभर में फैले 30,000 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले की जांच के तहत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसके साथ ही, केंद्रीय एजेंसी के पणजी कार्यालय द्वारा इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है। इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, भूषण सूर्यकांत मोये, विलास नारायण पवार और शैलेश दगडू को गुरुवार को हिरासत में लिया गया था। पणजी की एक विशेष अदालत ने उन्हें एक सितंबर तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया है।

23 अगस्त को ईडी ने फहीम मोइन हुसैन सैयद और नईम मुईन सैयद को गिरफ्तार किया था, जो अभी भी उसकी कस्टडी में हैं। एजेंसी ने कहा कि उसकी जांच तब शुरू हुई, जब गोवा पुलिस ने नौ जून 2025 को एफआईआर दर्ज की।

यह मामला गोवा की एक महिला से जुड़ा था, जिसे कथित तौर पर साइबर फ्रॉड करने वालों ने डिजिटल अरेस्ट रखा।