विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने के बाद 5वीं क्लास के बच्चे ने छह साल की बच्ची से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:37 AM (GMT+05:30)

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बालक पर पड़ोस की 6 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। बच्चों के हाथ में मोबाइल पहुंचने के साथ ही उन पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में सामने आए एक मामले ने इस चिंता को फिर सामने ला दिया है।

यहां पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 10 वर्षीय बालक पर छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि बालक ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने के बाद इस तरह की हरकत की।

दोनों बच्चे पड़ोसी

पुलिस के अनुसार दोनों बच्चे पड़ोसी हैं। आरोप है कि बालक ने पहली कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। इस दौरान स्वजन ने दोनों को देख लिया।

मामला सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस ने बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

कोतवाल सुशील जोशी ने बताया कि घटना सात दिन पुरानी है। महिला उपनिरीक्षक को मामले की जांच सौैंपी गई हैं। मोबाइल पर अश्लील सामग्री देखने की आशंका समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।