विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी के हल्दूचौड़ में गुलदार का आतंक, स्कूल बंद, ग्रामीणों में दहशत

Published: Thu, 03 Sep 2026 09:27 AM (IST)

हल्द्वानी में हल्दूचौड़ के नाथपुर चौमवाल और आसपास के इलाकों में पिछले 15 दिनों से गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्दूचौड़ (हल्द्वानी) । नाथपुर चौमवाल, जग्गी समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले करीब एक पखवाड़े से लगातार गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुधवार रात गुलदार के बीसीआरएम पब्लिक स्कूल परिसर और आसपास देखे जाने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए गुरुवार को विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से अभिभावकों को जारी सूचना में बताया गया कि क्षेत्र में घूम रहा गुलदार रात के समय विद्यालय परिसर और उसके आसपास देखा गया है। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात रामलीला के रिहर्सल से वापस लौट रहे कुछ लोगों ने भी क्षेत्र में गुलदार को देखा। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय बना हुआ है और लोग शाम ढलने के बाद अकेले घर से निकलने से भी बच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के माल गांव में गुलदारों का आतंक, एक साथ दिखे चार... एक पिंजरे में फंसा

ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब 15 दिनों से नाथपुर चौमाल, जग्गी, परमा, बकुलिया और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की आवाजाही देखी जा रही है। कई बार गुलदार आबादी के नजदीक दिखाई देने के कारण लोगों में बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने तथा आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। इधर, स्कूल प्रबंधन ने भी अभिभावकों से सतर्क रहने और बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- बदला पैटर्न, मानसून में गुलदार तो गर्मियों में बाघ अधिक खतरनाक