पॉलीटेक्निक क्षेत्र में बांज के हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
जागरण संवाददाता, नैनीताल : शहर के पॉलीटेक्निक क्षेत्र में संरक्षित प्रजाति के बांज के पेड़ों पर कुल्
जागरण संवाददाता, नैनीताल : शहर के पॉलीटेक्निक क्षेत्र में संरक्षित प्रजाति के बांज के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने का मामला सामने आया है। तस्करों ने करीब एक दर्जन पेड़ों को काट डाला। वन महकमा अब तस्करों पर कार्रवाई करने में जुट गया है।
दरअसल, मंगलवार को अयारपाटा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज साह जगाती व अन्य सफाई अभियान पर पॉलीटेक्निक क्षेत्र में निकले तो बांज के पेड़ों के ताजा खूंट देखकर चौंक पड़े। उन्होंने तस्करी की करतूत फेसबुक पर अपलोड कर दिया। शाम नगरपालिका क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी को भी जानकारी मिल गई। मनोज का कहना है कि कटे हुए पेड़ों की संख्या दस से अधिक है। इधर, डीएफओ डॉ धर्म सिंह मीणा ने कहा कि वन क्षेत्राधिकारी को बुधवार को मौका मुआयना कर रिपोर्ट देने को कहा गया है, जो भी इसमें शामिल होंगे उनके खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।