Move to Jagran APP

सरकारें बदली पर नहीं पूरी हो पाई गैस गोदाम की मांग, ठगा महसूस कर रहे लोग

बनबसा के लोगों की गैस गोदाम खोलने की मुराद किसी भी दल का नेता पूरा नहीं कर पाया। नेताओं के आश्वासन पर हर बार वोट देने वाली क्षेत्रीय जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। इस बार जनता सबक सिखाने का मन बना रही है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 06:04 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 06:04 PM (IST)
राज्य गठन के बाद से बनबसा के लोग क्षेत्र में गैस गोदान खोलने की मांग कर रही है।

जागरण संवाददाता, बनबसा (चम्पावत) : राज्य गठन के बाद भाजपा व कांग्रेस की दो-दो बार सरकार रह चुकी है। नेताओं ने हर चुनाव में जनता से वोट मांगने के लिए कई कई वायदे किए लेकिन बनबसा क्षेत्र से सभी नेताओं द्वारा किया एक वादा आज तक पूरा नहीं हो पाया। बनबसा के लोगों की गैस गोदाम खोलने की मुराद किसी भी दल का नेता पूरा नहीं कर पाया। नेताओं के आश्वासन पर हर बार वोट देने वाली क्षेत्रीय जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। इस बार जनता वोट मांगने आने वाले नताओं को अलग सबक सिखाने का मन बना रही है।

loksabha election banner

राज्य गठन के बाद से बनबसा के लोग क्षेत्र में गैस गोदान खोलने की मांग कर रही है। सरकारी आई और चलीं गई। छोटे नेता बड़े बन गए और बड़े नेता और बडे हो गए। लेकिन मांग किसी ने नहीं पूरी की। क्षेत्र में समस्या जस की तस बनी हुई है। टनकपुर गैस एजेंसी द्वारा पूरे बनबसा क्षेत्र में लगभग पांच हजार गैस कनेक्शन बांटे गये है और क्षेत्र में रोजाना लगभग सौ से दो सौ सिलेंडर की खपत होती है। हांलाकि टनकपुर गैस एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है और सप्ताह के प्रत्येक दिन हर गांव में गैस वितरण का कार्य किया जाता है। लेकिन कई बार लोगों को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पाती। यही नहीं गैस संबंधी अन्य कार्यों के लिए उन्हें टनकपुर की दौड़ लगानी पड़ती है। वर्ष 2017 में सरकार बदलने के बाद से ही स्थानीय लोगों ने एक बार फिर से गैस गोदाम खोले जाने की मांग की लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

कांग्रेस सरकार में चयनित की गई थी जमीन

कांग्रेस सरकार के समय में गैस गोदाम के लिए नेपाल मार्ग स्थित सेल टैक्स बैरियर के समीप जगह चयनित की गई थी। जिसके बाद कुछ समय उस स्थान पर गैस वितरण का कार्य किया जाता रहा। लेकिन उस भूमि पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग का स्वामित्व होने के चलते सिंचाई विभाग यूपी ने उक्त भूमि पर अपनी बाउंड्री कर भूमि को कब्जे में ले लिया। 

क्या कहते हैं लोग

- गैस गोदाम खोले जाने की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे है। लोग गैस एजेंसी संबधि अपने छोटे-बड़े कार्यों के लिए टनकपुर की दौड़ लगाते हैं। - पुष्कर दत्त कापड़ी, जिला पंचायत सदस्य

- पूर्व सैनिक संगठन द्वारा कई बार संबधित बनबसा क्षेत्र में गैस गोदाम खोले जाने की मांग की जा चुकी है। गैस गोदाम खुलने के बाद आम जनता को हर वक्त गैस सिलेंडर मुहैया हो सकेगी। - कैप्टन भानी चंद, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन।

- गैस लोगों के घरों में सप्ताह में एक दिन उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन गैस गोदाम होने के कारण लोगों को पूरे सप्ताह गैस उपलब्ध हो सकेगी। - भावना नेगी, ग्राम प्रधान बमनपुरी।

- गैस सिलेंडर के अलावा भी गैस एजेंसी में कई छोटे-बड़े कार्यों के लिए लोगों को टनकपुर गैस एजेंसी के चक्कर काटने पड़ते है। गैस गोदाम खुलने से लोगों के समय की बचत होगी। - चंद्र प्रकाश, पूर्व प्रधान फागपुर।   

गैस एजेंसी टनकपुर के संचालक पूरन लाल आर्य ने बताया कि बनबसा क्षेत्र में भूमि नही मिलने के कारण गैस गोदाम खोले जाने का कार्य रूका हुआ है। जमीन मिलते ही आगे की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.