मालधन में घर में दीवार फांदकर घुसे नकाबपोश, दंपती को किया घायल
नकाबपोश दो बदमाशों ने मालधन में एक घर में धावा बोलकर दंपती को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
संवाद सहयोगी, रामनगर : नकाबपोश दो बदमाशों ने मालधन में एक घर में धावा बोलकर दंपती को घायल कर दिया। घर की चहारदीवारी फांदकर घुसे बदमाशों ने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही बदमाश दंपती पर टूट पड़े। फिर शोर-शराबा होने पर भाग खड़े हुए। हालांकि पुलिस वारदात के पीछे कयास लगा रही है कि वे ोरी के इरादे से घर में घुसे होंगे और परिवार के जाग जाने पर वे उनकी पिटाई कर भाग खड़े हुए।
मालधन नंबर दो में नैनीताल ग्रामीण बैंक शाखा के बगल में राजकुमार का घर है। घर में वह और उनकी पत्नी गंगा ही रहती हैं। शनिवार रात लगभग दो बजे नकाबपोश दो बदमाश घर के पीछे से चहारदीवारी फांदकर घुस आए। घर में डबल दरवाजा लगा है। बदमाशों ने बाहर के जालीनुमा दरवाजे की कील निकालने के बाद आवाज लगाई, 'मैडम दरवाजा खोलो, जरूरी बात करनी है।' अंधेरे में दरवाजे के पास सो रहीं गंगा ने जैसे ही दरवाजा खोला, तभी बदमाशों ने पाटल से उसकी कमर पर वार कर घायल कर दिया। पत्नी के चीखने की आवाज सुनकर जैसे ही राजकुमार दूसरे कमरे से गंगा के पास पहुचा तो दोनों बदमाश राजकुमार पर टूट पड़े और एक ने पाटल से उसके सिर पर वार कर दिया। राजकुमार ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को नीचे गिरा लिया व दूसरे के हाथ का पाटल पकड़ लिया। इसी बीच गंगा घर के पीछे रहने वाले अपने जेठ दीपक कुमार को जगाने पहुच गई। शोर-शराबा होने से आसपास के लोग जाग गए, इस पर बदमाश मौके से भाग खडे़ हुए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। एक बदमाश की थी लंबी दाढ़ी राजकुमार से छीना-झपटी में एक बदमाश का नकाब उतर गया। राजकुमार ने बताया कि उस बदमाश की लंबी दाढ़ी थी। भागते हुए दोनों बदमाश एक टॉर्च, बैट्री और एक छोटी कंघी छोड़ गए। आशका जताई जा रही है कि बदमाशों में से एक सरदार हो सकता है। क्योंकि छोटी कंघी सरदार ही रखते है। राजकुमार से कोई रजिश तो नहीं बदमाशों की राजकुमार से कोई रजिश थी, या वे चोरी के इरादे से आए थे, पुलिस इन दो बिंदुओं पर काम कर रही है। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। या तो बदमाश चोरी की नियत से घर में घुसे थे और दंपती के जाग जाने पर भाग खड़े हुए। या फिर उसकी राजकुमार से कोई रजिश रही होगी। इन दोनों पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।