विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूंज-2018 में बॉलीवुड के गीतों की धुन पर कुमाऊंनी तड़का

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Fri, 11 May 2018 06:44 PM (IST)Updated: Sat, 12 May 2018 05:03 PM (IST)

डीएसबी नैनीताल में गूंज-2018 का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बॉलीवुड गानों पर मनोहक प्रस्तुतियां देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

गूंज-2018 में बॉलीवुड के गीतों की धुन पर कुमाऊंनी तड़का
गूंज-2018 में बॉलीवुड के गीतों की धुन पर कुमाऊंनी तड़का

नैनीताल, [जेएनएन]: डीएसबी में छात्र संघ के युवा महोत्सव गूंज-2018 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड के गीतों की धुन पर कुमाऊंनी तड़का लगा। जबकि बांसुरी की धुन पर राष्ट्रगान का सभी ने आनंद लिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 

कॉलेज के एएन सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित गूंज-2018 का शुभारंभ परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव आर्य, कुलपति प्रो. डीके नौडियाल, प्रभारी निदेशक प्रो. पदम् सिंह बिष्ट, डीएसडब्लू प्रो. डीएस बिष्ट, छात्र महासंघ अध्यक्ष पुष्कर नैनवाल, छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक मेहरा, सचिव अजय बिष्ट, उपाध्यक्ष ऋषभ जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने मंच पर बॉलीवुड गानों पर प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरी।

कार्यक्रम में वॉइस ऑफ इंडिया के विनर पवनदीप राजन, ज्योति ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। वहीं इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक ने कर्इ उपलब्धियां गिनाई। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने छात्रों से शक्ति का उपयोग समाज व राष्ट्रहित में करने का आह्वान किया। 

इस मौके पर छात्र महासंघ उपाध्य सुंदर आर्य, नवीन भट्ट, भास्कर बोहरा, नितिन कार्की, भानु पंत,  पूरन मेहरा, उमेश गड़िया, विकास जोशी, रुचिर साह, गोविंद बिष्ट, दिग्विजय बिष्ट, अजय बिष्ट, धीरेंद्र रावत, नितिन देवल, मोहित साह, प्रो सतपाल बिष्ट, प्रो ललित तिवारी, समेत अनेक लोग मौजूद रहे।  संचालन हिमानी व विकास ने किया।

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दून में शूटिंग करेंगे साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू

यह भी पढ़ें: देवप्रयाग में शूट किए गए इस टीवी सीरियल के दृश्‍य

यह भी पढ़ें: अभिजीत और शाइना बने मिस्टर एंड मिस फेम इंडिया