Move to Jagran APP

कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बने गजराज, कइयों की थी इस पद पर नजरें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व पाने में सफल हो गए हैं। उन्‍हें उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 10:51 AM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 06:18 PM (IST)
कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बने गजराज, कइयों की थी इस पद पर नजरें
कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बने गजराज, कइयों की थी इस पद पर नजरें

हल्द्वानी, जेएनएन : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व पाने में सफल हो गए हैं। लंबे समय से भाजपा के तमाम पदों पर अलग-अलग जिम्मेदारी संभाल चुके गजराज वर्तमान में संगठन में प्रदेश महामंत्री हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्ति कर उन पर भरोसा जताया है।

loksabha election banner

छड़ायल सुयाल निवासी गजराज वर्ष 1989 में युवा मोर्चा के ब्लाक उपाध्यक्ष बन गए थे। इसके बाद वह एबीवीपी के जिला संयोजक, एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ के महासचिव भी रहे। बजरंग दल में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भी रहे। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है। इसके अलावा भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश सदस्यता प्रमुख के बाद वर्तमान में प्रदेश महामंत्री पद पर हैं। त्रिवेंद्र रावत के बेहद करीबी माने जाने वाले गजराज सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व पाने में सफल हो गए हैं।

किसानों के हितों के लिए किया जाएगा काम : गजराज

कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि वह किसानों के हितों के लिए काम करेंगे। राज्य व केंद्र सरकार ने किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं का सभी किसानों को लाभ मिले, इसके लिए भी काम किया जाएगा। नई पहल कर राज्य के किसानों की आय दोगुनी करने के साथ ही तमाम नई योजनाएं संचालित की जाएंगी। पर्वतीय क्षेत्रों के उत्पादों को बढ़ावा देने और बाजार उपलब्ध कराने पर भी खास फोकस किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : 98 प्रत्याशी छह साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, जानिए क्‍या है कारण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.