विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो बेटियों की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता के बाद ममेरे भाई की भी मौत, परिवार में मातम

By Chayan Singh RajpootEdited By: Nirmala Bohra
Published: Wed, 11 Nov 2026 03:15 PM (IST)

बेटियों की शादी का निमंत्रण बांटने निकले चुन्नीलाल के बाद अब उनके ममेरे भाई भोला ने भी सड़क हादसे में दम तोड़ दिया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। बेटियों की शादी का निमंत्रण बांटने निकले चुन्नीलाल की हादसे में मौत के बाद अब उनके साथ बाइक पर सवार ममेरे भाई भोला ने भी दम तोड़ दिया।

नौ नवंबर को गदरपुर के बलखेड़ा मोड़ पर कार और बाइक की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल 62 वर्षीय भोला ने मंगलवार देर रात हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

कार से बाइक की जोरदार भिड़ंत

पुलिस के अनुसार, नौ नवंबर को रामपुर जिले के ग्राम ढक्का हाजीनगर निवासी 52 वर्षीय चुन्नीलाल अपने ममेरे भाई ग्राम नत्थू मढैया निवासी 62 वर्षीय भोला के साथ बाइक से गदरपुर पहुंचे थे। इसी दौरान बलखेड़ा मोड़ के पास हाईवे पर डिवाइडर के अवैध कट से अचानक सामने आई कार से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई थी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब चुन्नीलाल ने हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया था, जबकि भोला को एसटीएच में भर्ती कराया गया था।

चुन्नीलाल अपनी दो बेटियों की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए गदरपुर आए थे। हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। अब उनके ममेरे भाई की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।