बरात में जा रहा टेंपो पलटा, चार लोग घायल
रामनगर में बरातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामनगर, [जेएनएन]: शादी में जा रहे बरातियों से भरा टेंपो टेड़ा गांव में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार बराती घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक घायल की हालत नाजुुक बनी हुई है।
दरअसल, रामनगर में थाना बेतालघाट के गांव रीखोली-दिनखोली गांव के सात लोग रामनगर से टेंपो करके चोपड़ा(पाटकोट) में एक विवाह समारोह में जा रहे थे। टेड़ा गांव के समीप टेंपो मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में चंदूराम पुत्र दुर्गाराम, भुवन चंद्र पुत्र कैलाश चंद्र, गिरीश चंद्र पुत्र हरीश राम, गणेश चंद्र पुत्र नोरती राम घायल हो गए। हादसे में चंदू राम और भुवन को ज्यादा चोट लगने पर सयुंक्त चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चंदू को रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: बरात में जा रहा वाहन पलटा, पांच गंभीर रूप से घायल
यह भी पढ़ें: अपने होटल का खाना छोड़ चला दूसरे होटल, मौत ने मारा झपट्टा
यह भी पढ़ें: खार्इ में गिरी सवारियों से भरी मैक्स, पांच घायल