अवंतिका कुंज में गणेश मंदिर का शिलान्यास
संस लालकुआं अवंतिका कुंज देवी मंदिर में बनने वाले भगवान गणेश के मंदिर का वेद मंत्रों के साथ भूमि पूजन किया गया।
संस, लालकुआं : अवंतिका कुंज देवी मंदिर में बनने वाले भगवान गणेश के मंदिर का वेद मंत्रों के साथ भूमि पूजन किया गया। अवंतिका कुंज देवी मंदिर में लंबे समय से भगवान श्री गणेश के मंदिर निर्माण को लेकर विचार मंथन चल रहा था। इसी बीच मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष जीवन कबड़वाल व उनकी पत्नी रश्मि कबड़वाल ने मंदिर का निर्माण कराने का संकल्प लेते हुए गुरुवार सुबह श्री गणेश मंदिर का भूमि पूजन शुरू किया। मंदिर के पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी आचार्य वेद मंत्रों के साथ भगवान गजानन का पूजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पूरन रजवार, मंदिर कमेटी के महामंत्री भुवन पाडे, विनोद तिवारी, रमाकांत पंत, जीवन सिंह भंडारी, भरत सिंह बुराठी आदि थे।