विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जंगल में आग की लपटों के बीच फंसी विदेशी महिला व मैनेजर, फॉरेस्‍ट कर्मियों ने बचाया

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 31 May 2019 12:42 PM (IST)Updated: Fri, 31 May 2019 07:10 PM (IST)

दोगांव से साढ़े तीन किमी ऊपर स्थित जंगल में आग लगने से विदेेशी युवती समेत मैनेजर फंस गया। सूचना मिलने पर फॉरेस्‍ट अफसरों ने दो घंटे ऑपरेशन चलाकर उन्‍हें बचाया।

जंगल में आग की लपटों के बीच फंसी विदेशी महिला व मैनेजर, फॉरेस्‍ट कर्मियों ने बचाया
जंगल में आग की लपटों के बीच फंसी विदेशी महिला व मैनेजर, फॉरेस्‍ट कर्मियों ने बचाया

हल्द्वानी, जेएनएन : नैनीताल के दोगांव से साढ़े तीन किमी ऊपर स्थित जंगल में आग लगने से विदेेशी युवती समेत मैनेजर फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग की टीम ने दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों को सुरक्षित बचा लिया। सुबह तीन बजे रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हुआ।

पुलिस के मुताबिक फ्रांस निवासी 25 वर्षीय एलिओस 18 मई से हल्द्वानी आई हुई थी। दोगांव के ऊपर पहाडिय़ों में स्थित हिमालय फार्म में जैविक खेती पर शोध किया जाता है। पिछले एक सप्ताह से एलिओस वहां रहकर भारतीय खेती पर शोध कर रही थी। गुरुवार रात डेढ़ बजे ज्योलीकोट चौकी के पास सूचना मिली कि फार्म के पास तक जंगल की लपटें पहुंच चुकी हैं। जिसमें विदेशी युवती व मैनेजर फंसे हैं। ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी के नेतृत्व में फायर व वनकर्मियों की टीम फौरन जंगल की तरफ रवाना हुई। रास्ते भर सभी आग को बुझाते-बुझाते हिमालय फार्म तक पहुुंचे। सुबह तीन बजे दोनों को सुरक्षित सड़क तक लाया गया।

यह भी पढ़ें : किसी के पिता लगाते हैं ठेला, तो कोई करता है मजदूरी, पढ़ें बोर्ड के टॉपरों की कहानी

यह भी पढ़ें : अब एक प्रधानाचार्य के अधीन संचालित होंगे माध्यमिक विद्यालय, जानिए क्‍या है मामला

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।