Move to Jagran APP

नगर निगम में पहली बार रिकॉर्ड 93 फीसद जमा हुआ टैक्स

वित्तीय वर्ष 2018-19 में निगम ने कुल मांग का 93 प्रतिशत टैक्स वसूल किया है। निगम के इतिहास में इसे अब तक का सबसे बेहतरीन साल माना जा रहा है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 01:10 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 01:10 PM (IST)
नगर निगम में पहली बार रिकॉर्ड 93 फीसद जमा हुआ टैक्स
नगर निगम में पहली बार रिकॉर्ड 93 फीसद जमा हुआ टैक्स

गणेश पांडे, हल्द्वानी। खराब माली हालात के लिए चर्चा में रहने वाले नगर निगम की टैक्स वसूली इस बार बेहतरीन रही। वित्तीय वर्ष 2018-19 में निगम ने कुल मांग का 93 प्रतिशत टैक्स वसूल किया है। निगम के इतिहास में इसे अब तक का सबसे बेहतरीन साल माना जा रहा है। हल्द्वानी नगर निगम को भवन कर से साल में 98 लाख की आय होती है। इसी तरह स्वच्छता कर से 98 लाख व दुकान किराए से 1.04 करोड़ की आमदनी होती है। वर्ष 2018-19 में पिछले बकाये को मिलाकर 3.62 करोड़ रुपये टैक्स वसूली की मांग थी। इसमें 3.38 करोड़ रुपये साल में जमा हुआ है। हालांकि धनराशि के मामले में 2017-18 में 3.72 करोड़ रुपये की सर्वाधिक वसूली हुई, लेकिन इसमें उसके पिछले वित्तीय वर्ष का 2.47 करोड़ रुपये बकाया भी शामिल था। टैक्स वसूली में सफलता को निगम राहत के तौर पर देख रहा है।

loksabha election banner

स्थायी नगर आयुक्त मिलने से कामयाबी

2011 में बने हल्द्वानी नगर निगम के पास 2018 तक कार्यवाहक नगर आयुक्त ही रहे। सीएस मर्तोलिया ने पहले स्थायी नगर आयुक्त के तौर पर कार्यभार संभाला। इसका नतीजा रहा कि पिछले दोनों वित्तीय वर्ष में निगम ने अच्छा टैक्स वसूल किया। समय-समय पर अवकाश के दिन कार्यालय खुलवा कर स्टाफ से सहयोग भी लिया गया।

ऑनलाइन व्यवस्था से और सुधरेगी स्थिति

टैक्स जमा कराने के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू होने के बाद स्थिति और बेहतर होगी। इस दिशा में कवायद जारी है। हाउस टैक्स, दुकान किराया, लाइसेंस शुल्क ऑनलाइन होने से व्यापारियों को सुविधा होने के साथ निगम की भी अच्छी वसूली होगी।

पिछले तीन वर्षों में टैक्स वसूली का ब्योरा

वित्तीय वर्ष     मांग      वसूली     प्रतिशत

2016-17      3.84     1.36       36

2017-18      4.41      3.72      85

2018-19      3.62      3.38      93

(नोट : धनराशि करोड़ में)

नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में 93 प्रतिशत टैक्स वसूली में स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। कई बार छुट्टी के दिन भी कार्यालय खोला गया। शहरवासियों का योगदान शहर के विकास में मददगार साबित होगा।

यह भी पढ़ें : बिना काम कराए ही सिंचाई विभाग में खर्च हुए 69 लाख, अब भ्रष्‍ट अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.