Move to Jagran APP

भाजयुमाे की नेक पहल: हरियाली के लिए हरेला तक लगाए जाएंगे औधषीय व चारा प्रजाति के पौधे

रेला तक अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण किया जा सके। इसके लिए युवा मोर्चा का अभियान जारी है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 11:55 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 11:55 AM (IST)
भाजयुमाे की नेक पहल: हरियाली के लिए हरेला तक लगाए जाएंगे औधषीय व चारा प्रजाति के पौधे
भाजयुमाे की नेक पहल: हरियाली के लिए हरेला तक लगाए जाएंगे औधषीय व चारा प्रजाति के पौधे

हल्द्वानी, जेएनएन : हरियाली बनी रहे। हरेला तक अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण किया जा सके। इसके लिए युवा मोर्चा का अभियान जारी है। शनिवार को लामाचौड़ के निमोनिक कान्वेंट स्कूल में पौधारोपण किया गया। तमाम अच्छे प्रजातियों के पौधे रोपे गए। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

loksabha election banner

पौधारोपण के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित भगत ने कहा कि हरियाली से ही हमारा जीवन संभव है। इसलिए हर व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ ही उसके संरक्षण का संकल्प लेना होगा। हर व्यक्ति भी जिम्मेदारी समझने लगेगा तो धरा को हरा-भरा बनाया जा सकता है। बरसात में पौधारोपण काफी उपयोगी है। धरती की हरियाली बढ़ाने के लिए सभी को पौधारोपण करना चाहिए।

कार्यक्रम आयोजक विपिन पांडे ने कहा कि युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आह्वान पर पौधारोपण का अभियान प्रदेश स्तर पर जारी है। दो लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में हम लोगों ने अमरुद, आम, चीकू समेत तमाम फूलों के पौधे रोपे गए। साथ ही आसपास के लोगों को 50 फलदार पौधे वितरित किए गए। भाजपा जिला महामंत्री कमलनयन जोशी ने कहा कि चारो पत्‍ती और औषधीय प्रजाति के पौधों को लगाना बेहतर है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, महामंत्री कमल पांडेय, सुरेश गौड़, मंत्री चंदन,  पीएसए के अध्यक्ष व स्कूल प्रबंधक  कैलाश भगत, परमवीर पम्मा, विनोद मेहरा, चन्द्रप्रकाश तिवारी, राकेश शर्मा, विशाल जोशी, हरीश पांडे, तुषार जोशी, दीपांशु जोशी, देव बिष्ट, सुरेंद्र खर्कवाल, भीम बिष्ट, हेम बिष्ट आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें

तो क्या भाजपा जिलाध्यक्ष से तकरार बनी एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ट्रांसफर की वजह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.