रामनगर में डेढ़ माह में हुई पांच हत्याएं, बढ़ती घटनाओं से दहशत में क्षेत्र के लोग nainital news
क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं के चलते लोग दहशत में है। वहीं डेढ़ माह के भीतर ही रामनगर में पांच हत्याएं हो गई। चार मई को पीरूमदारा में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।
By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 16 Jun 2019 03:38 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 01:54 PM (IST)
रामनगर, जेएनएन : क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं के चलते लोग दहशत में है। वहीं डेढ़ माह के भीतर ही रामनगर में पांच हत्याएं हो गई। चार मई को पीरूमदारा में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। 29 मई की रात को पूछड़ी में मां बेटे की हत्या हो गई। चार जून को युवक ने टेंट कर्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी। अब एक ओर महिला को मौत के घाट उतार दिया।
बतादें कि रामनगर के शांत इलाके शवों को ठिकाने के लिए सुरक्षित जगह बनते जा रहे है। किसी को यहां पर मार देना या बाहर से लाकर फेंक देना अपराधी इन इलाकों का फायदा उठाने में पीछे नहीं है। पहचान छिपाने के लिए शवों को आग के हवाले किया जा रहा है। इससे पूर्व क्यारी गांव में एक अज्ञात युवती को टायर में बांधकर जला दिया गया था। अब पुलिस के लिए फिर एक और चुनौती सामने आ गई।
बतादें कि रामनगर के शांत इलाके शवों को ठिकाने के लिए सुरक्षित जगह बनते जा रहे है। किसी को यहां पर मार देना या बाहर से लाकर फेंक देना अपराधी इन इलाकों का फायदा उठाने में पीछे नहीं है। पहचान छिपाने के लिए शवों को आग के हवाले किया जा रहा है। इससे पूर्व क्यारी गांव में एक अज्ञात युवती को टायर में बांधकर जला दिया गया था। अब पुलिस के लिए फिर एक और चुनौती सामने आ गई।
पिछले दिनों हुईं वारदात
- वर्ष 2011 में दिल्ली के एक युवक को रात में कार सवार लोग सड़क पर अधमरा करके फेंक गए थे। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया था। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
- वर्ष 2012 में बैलपड़ाव के जंगल में युवक व युवती का शव बरामद हुआ था। युवती की शिनाख्त हो गई थी। बरेली से लाकर पे्रमी ने उसकी हत्या की थी।
- वर्ष 2013 में कॉर्बेट के बिजरानी के जंगल में एक महिला की हत्या कर शव पेड़ के नीचे बांधा गया था। पहचान छिपाने को उसके चेहरे पर तेजाब डाला था।
- वर्ष 2014 में क्यारी के जंगल में लाकर युवती की हत्या कर दी थी। पहचान छिपाने को टायर में बांधकर उसे जला दिया था। आज तक उसका पता नहीं चला।
- वर्ष 2015 आमपोखरा क्षेत्र में गुलरभोज के युवक का सड़क किनारे एक शव मिला था। उसकी हत्या कर शव रामनगर लाकर फेंका गया था। हालांकि आरोपित पकड़े गए थे।
- वर्ष 2016 में दिल्ली से डासिंग क्लास के शिक्षक ने डांस सीखे रहे छात्र को अगवा कर लिया था। रामनगर लाकर उसे मारने के बाद शव को हाईवे के किनारे झाड़ी में फेंक दिया था।
- वर्ष 2017 में बेलगढ़ के जंगल में पेड़ से लटका शव मिला था। उसके पैर पूरी तरह जमीन को छू रहे थे। उसे बाहर से लाकर फांसी पर लटकाने की संभावना जताई गई थी।
- वर्ष 2018 में शिवलालपुर चुंगी में नाले के समीप संदिग्ध परिस्थिति में एक शव मिला था। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें