विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन पेटी देसी शराब के साथ महिला तस्‍कर गिरफ्तार, घर के बाहर बेच रही थी शराब Nainital News

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 11 Apr 2020 12:15 PM (IST)

सरोवरनगरी में महिला तस्‍कर के शराब के साथ पकड़े जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला तस्‍कर के पास से तीन पेटी देसी शराब बरामद की है।

तीन पेटी देसी शराब के साथ महिला तस्‍कर गिरफ्तार, घर के बाहर बेच रही थी शराब Nainital News
तीन पेटी देसी शराब के साथ महिला तस्‍कर गिरफ्तार, घर के बाहर बेच रही थी शराब Nainital News

नैनीताल, जेएनएन : लॉकडाउन के बीच शराब तस्‍करों के सक्रिय होेने की खबरें आते रहीं हैं, लेकिन सरोवरनगरी में महिला तस्‍कर के शराब के साथ पकड़े जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला तस्‍कर के पास से तीन पेटी देसी शराब बरामद की है। महिला को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घर के बाहर बेच रही थी शराब

शनिवार सुबह मल्लीताल पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि मल्लीताल गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में शराब बेची जा रही है। सूचना के बाद एएसआई सत्येंद्र गंगोला कांस्टेबल साहिद अली और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां अपने घर के बाहर एक महिला कट्टों से कुछ सामान छुपाए हुई बैठी हुई थी। पास जाने पर महिला सकपका कर भागने लगी, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। सामान की तलाशी ली गई तो करीब तीन पेटी देसी शराब के पव्वे बरामद हुए।

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा

कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पास से 134 पव्वे देशी शराब और करीब साढ़े छह हजार रुपये बरामद हुए है। गाड़ी पड़ाव निवासी रजनी पत्नी रघुवीर सिंह के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम और आईपीसी की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कार से की शराब तस्करी करते पकड़ा

ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में कलकत्ता फार्म चौकी पुलिस ने कार से तस्करी कर ले जाई जा रही चार पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर ली। चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। गश्‍त कर रही पुलिस ने धोरा डेम क्षेत्र में शक्तिफार्म की तरफ से आ रही वेगनआर कार को रोकने का प्रयास किया। चालक कार छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। चेकिंग के दौरान कार में चार पेटी पार्टी स्पेशल ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद कर ली। पुलिस ने कार कब्जे में ले कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन में फंसे टीचर ने स्कूल की दीवारों को 'ज्ञान' के च‍ित्राें से संवारा

यह भी पढ़ें : ज्‍योतिष गणित : कोरोना प्रकोप 14 अप्रैल से कम होगा, मई से मिलेगी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।