kumaon Weather Update : कुमाऊं में पिछले साल से अधिक पहुंचा फरवरी का तापमान, गुरुवार से पहाड़ों में शुष्क रहेगा मौसम
kumaon Weather Update उच्च हिमालयी इलाकों में दो दिन पहले हुए हिमपात से पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है लेकिन मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने लगा है। हल्द्वानी में बीते साल की अपेक्षा इस बार फरवरी का तापमान अधिक पहुंच गया है।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : kumaon Weather Update :उच्च हिमालयी इलाकों में दो दिन पहले हुए हिमपात से पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है, लेकिन मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने लगा है। हल्द्वानी में बीते साल की अपेक्षा इस बार फरवरी का तापमान अधिक पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों ने पश्चिमी हवाओं को बढ़ते तापमान की वजह बताया है।
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों में तापमान में तेजी बनी रहेगी। विशेषकर अगले दो-तीन दिन कुछ जगहों पर आंकिश बादलों की मौजूदगी रह सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक बना रहेगा। मैदानी इलाकों में अगले दिन दिन मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले भागों में जहां हल्की बारिश या हिमपात देखने को मिला, गुरुवार से वहां भी इसका प्रभाव कम होने लगेगा।
पिछले दस वर्षों में हल्द्वानी का अधिकतम पारा
वर्ष तापमान (तिथि)
2020 26.6 (24)
2019 27.6 (22)
2018 29.4 (23)
2017 29.3 (20)
2016 29.1 (19)
2015 28.5 (23)
2014 27.0 (04)
2013 27.2 (27)
2012 30.0 (23)
2011 27.2 (13)
2012 रहा है सर्वाधिक गर्म
फरवरी के लिहाज से साल 2012 में सबसे अधिक तापमान पहुंचा था। 23 जनवरी को तापमान 30 डिग्री पहुंच गया था, जबकि फरवरी का सामान्य तापमान 25 डिग्री है। पिछले दस वर्षों में नौ बार ऐसा हुआ है जब तापमान 27 डिग्री या फिर उससे अधिक पहुंचा है।
कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान
स्टेशन अधिकतम न्यूनतम
हल्द्वानी 27.2 6.0
नैनीताल 16.0 7.0
मुक्तेश्वर 16.4 3.2
अल्मोड़ा 21.0 4.0
पिथौरागढ़ 20.9 3.8
चम्पावत 17.0 2.0
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें