Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निकाय का विस्तार बना भाजपा के लिए वरदान, पहले निगम फिर ब्‍लॉक प्रमुख बना अपना

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Tue, 15 Jan 2019 07:41 PM (IST)

    निकाय विस्तार भाजपा के लिए वरदान बन गया। ग्रामीण क्षेत्रों में वार्ड बढऩे से पहले निगम में जीत हासिल की और अब ब्लाक प्रमुख का पद भी हासिल कर लिया है।

    निकाय का विस्तार बना भाजपा के लिए वरदान, पहले निगम फिर ब्‍लॉक प्रमुख बना अपना

    हल्द्वानी, जेएनएन : निकाय विस्तार भाजपा के लिए वरदान बन गया। ग्रामीण क्षेत्रों में वार्ड बढऩे से पहले निगम में जीत हासिल की और अब ब्लाक प्रमुख का पद भी हासिल कर लिया है। इसे लेकर भाजपा उत्साहित है।

    ब्लाॅक प्रमुख चुनाव को लेकर भी पार्टी को अच्छी-खासी कसरत करनी पड़ी। ऐसा इसलिए कि अभी तक इस पद पर कांग्रेस नेता बैठे थे। 34 गांवों से नगर निगम के 27 नए वार्ड बन गए। भाजपा के मेयर प्रत्याशी डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने नए वार्डों की बदौलत फिर से जीत हासिल की थी। इन गांवों के निगम में शामिल होने से खाली पड़ी ब्लॉक प्रमुख की सीट पर भी भाजपा ने परचम लहरा लिया है। इसके लिए पार्टी पूरी तरह एकजुट नजर आई। इस जीत को लेकर उत्साहित पदाधिकारियों की नजर लोकसभा पर है। ऐसे में जमीनी स्तर पर पूरी तरह भाजपा का माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सुबह से ही मतदान स्थल पर पार्टी के दिग्गजों की मौजूदगी रही। इस दौरान विधायक बंशीधर भगत, उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष गजराज बिष्ट, पूर्व सांसद बलराज पासी, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री चंदन बिष्ट, प्रकाश हर्बोला, प्रताप बोहरा, सुरेश तिवारी, प्रकाश रावत, प्रमोद तोलिया, चतुर बोरा, दीपक मेहरा, चंद्रशेखर कांडपाल आदि शामिल थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनता की सेवा के लिए रहूंगा तत्पर : दरम्वाल

    नवनिर्वाचित आनंद सिंह दरम्वाल ने पार्टी पदाधिकारियों व बीडीसी सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें जितना भी समय मिला है, उसमें कोशिश रहेगी कि अधिक से अधिक विकास योजनाओं पर काम किया जा सके।

    कांग्रेस का उत्साह पहले से ही रहा फीका

    कांग्रेस नेता भले ही जीत का दावा कर रहे थे, लेकिन आठ सीट पर सिमट गए। कांग्रेस में सुबह से ही कोई उत्साह नहीं दिख रहा था। जबकि, पिछली बार कांग्रेस ने 24 वोट हासिल किए थे। सुबह मतदान स्थल पर आइएसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, पूर्व दर्जा मंत्री महेश शर्मा, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल व महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल समेत कुछेक नेता ही नजर आए।

    यह भी पढ़ें : बीजेपी के आनंद दरमवाल 18 वोटों के साथ बने हल्‍द्वानी के ब्लॉक प्रमुख

    यह भी पढ़ें : हरदा के खिचड़ी भोज में उजागर हुई कांग्रेस की गुटबाजी, सुमित ने कही ये बात