निकाय चुनाव मतगणना : डायवर्जन व जीरो जोन देखकर घर से निकलें
निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके अलावा जीरो जोन व बैरियर भी घोषित किए हैं।
हल्द्वानी, जेएनएन : निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके अलावा जीरो जोन व बैरियर भी घोषित किए हैं। इसलिए घर से निकलने से पहले डायवर्जन व जीरो जोन का खास ध्यान रखें।
डायवर्जन एक
- कालाढूंगी की ओर से नैनीताल व पहाड़ जाने वाले वाहन लालडांठ तिराहा, मुखानी चौराहा व कालाढंूगी तिराहे से नैनीताल रोड पर गुजरेंगे।
- नैनीताल रोड पर चलने वाले टै्रफिक सामान्य तौर पर चलेगा। आवश्यकता पडऩे पर नैनीताल-भीमताल से नीचे आने वाले वाहन नरीमन तिराहे से गौलापार को डायवर्ट होंगे। रामपुर व कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली गाडिय़ां कॉलटैक्स तिराहे से हाइडिल को मुड़ेंगी।
रस्सा व बैरियर
- :आवास विकास तिराहा (निकट सौरभ होटल)।
- :बाम्बे हॉस्पिटल तिराहा।
- :सरस्वती रेस्टोरेंट।
- :द कैफे के पास।
- :होटल महारानी के पास।
- :रैम्बो कलर लैब तिराहा।
- :खालसा इण्टर कालेज तिराहा।
- :डिग्री कॉलेज पेट्रोल पम्प तिराहा।
- :कुल्यालपुरा तिराहा।
- :एमबी इंटर कॉलेज मुख्य गेट।
- :तिकोनिया चौराहा।
- :महिला डिग्री कॉलेज/संजीवनी अस्पताल के पास।
जीरो जोन
- :दोनहरिया तिराहे से कुल्यालपुरा चैराहे तक।
- :डिग्री कॉलेज तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहे तक।
- :महारानी होटल तिराहे से सरस्वती रेस्टोरेंट तक।
- नोट: इन मार्गों पर केवल मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारियों के पास प्राप्त वाहन ही चल सकेंगे।
नोट :मतगणना से संबंधित समस्त वाहनों को एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में पार्क किया जायेगा।