Uttarakhand Lockdown Day 3 : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पम्प कर्मी की पिटाई से घबराए कर्मचारी, एक बजे के बाद नहीं दिया पेट्रोल
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई किये जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी सकते में हैं।
हल्द्वानी, जेएनएन : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई किये जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी सकते में हैं। शुक्रवार को शहर के कई पेट्रोल पंपों में एक बजे बाद दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिल सका। मामले में पर्वतीय पेट्रोलियम एसोसिएशन ने जिला पूर्ति अधिकारी व जिला प्रशासन से पंप कर्मचारियों को शिथिलता देने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर में एक पेट्रोल पंप के पास में ड्यूटी दे रहे कुछ पुलिसकर्मियों को दो युवकों द्वारा बाइक घुमाए जाने की सूचना मिली। चेकिंग करने पहुंचे पुलिसकर्मी पेट्रोल पंप पहुंचे जहां एक कर्मचारी दोपहिया चालकों को पेट्रोल दे रहा था। यह देखते ही पुलिसकर्मियों ने पंप कर्मचारी को जमकर पीटा। पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो गया। हल्द्वानी के पेट्रोल पंपों में ड्यूटी दे रहे कर्मचारी वीडियो देखकर इतना डर गए कि कई पंपों पर एक बजे बाद तेल देने से इनकार कर दिया गया। पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन नैनीताल ने जिला पूर्ति अधिकारी व जिला प्रशासन से कहा है कि कर्मचारी इस तरह की कार्रवाई से घबराए हुए हैं। ऐसा बर्बर व्यवहार पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ न हो इसका आदेश जारी करवाया जाए। आपात स्थिति में सेवाएं दे रहे कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। कर्मचारियों को घर आने-जाने में शिथिलता प्रदान की जाए।
यह भी पढें
= उत्तराखंड में 855 विचाराधीन बंदी व कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ