Move to Jagran APP

भाजपा पश्चिमी मंडल की बैठक में बूथ मैनेजमेंट पर दिया जोर

भारतीय जनता पार्टी की पश्चिमी मंडल की बैठक में प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने बूथ मैनेजमेंट पर जोर दिया और कहा कि भाजपा जन आकांक्षाओं पर खरी उतरी है।

By BhanuEdited By: Published: Wed, 08 Aug 2018 01:43 PM (IST)Updated: Wed, 08 Aug 2018 05:25 PM (IST)
भाजपा पश्चिमी मंडल की बैठक में बूथ मैनेजमेंट पर दिया जोर
भाजपा पश्चिमी मंडल की बैठक में बूथ मैनेजमेंट पर दिया जोर

हल्द्वानी, [जेएनएन]: भारतीय जनता पार्टी की पश्चिमी मंडल की बैठक बुधवार को कमलुआ गांजा रोड मिराज बैंकट हॉल में हुई। प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने बूथ मैनेजमेंट पर जोर दिया और कहा कि भाजपा जन आकांक्षाओं पर खरी उतरी है। 

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आम कार्यकर्ताओं को मजबूती से मिशन 2019 के लिए जुड़ जाना है। हमारा बूथ मजबूत होगा तो जिला मंडल और प्रदेश भी मजबूत होगा। प्रदेश मजबूत होने पर देश आगे बढ़ेगा। 

इस मौके पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हित में निर्णय ले रही है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए राज्य सरकार नई नई योजनाएं चला रही हैं। कई तरह की सुविधाएं दे रही हैं। किसान इससे लाभांवित हो रहे हैं। 

विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि राज्य सरकार जन सुविधाओं पर ध्यान दे रही है, सड़क बिजली पानी व अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर काम हो रहा है । नई पेयजल योजनाएं बन रही हैं। उज्जवला गैस योजना प्रधानमंत्री आवास योजना आदि योजनाएं मील का पत्थर साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें: यूकेडी ने किया सरकार पर हमला, उठाए नीतियों पर सवाल

यह भी पढ़ें: एनएच घोटाले की जांच प्रभावित करने का प्रयास कर रही सरकार: प्रीतम सिंह

यह भी पढ़ें: गरीबों की हितैषी नहीं है कांग्रेस, सरकार के काम में डाल रही बाधा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.