Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शारदा रेंज के जंगल में मृत मिली मादा हाथी

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sat, 23 Dec 2017 10:52 PM (IST)

    हल्द्वानी डिवीजन की शारदा रेंज के गुलिया पानी में हथिनी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वन अधिकारियों का कहना है कि आपसी संघर्ष में हथिनी की मौत हुई है।

    शारदा रेंज के जंगल में मृत मिली मादा हाथी

    हल्द्वानी, [जेएनएन]: हल्द्वानी डिवीजन की शारदा रेंज के गुलिया पानी में हथिनी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार की सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर जांच की। वन अधिकारियों का कहना है कि आपसी संघर्ष में हथिनी की मौत हुई है। हथिनी के शव के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं। इसलिए उसके शिकार की कोई आशंका नहीं बताई जा रही है। बहरहाल, चिकित्सकों की टीम ने हथिनी के शव का पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद उसे वहीं दफन कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शारदा रेंज का गुलिया पानी क्षेत्र चंपावत जिले का हिस्से है। यह टनकपुर से करीब 12 किमी अंदर फॉरेस्ट एरिया में है। हल्द्वानी डिवीजन के वन अधिकारियों को गुरुवार की रात गुलिया पानी में हथिनी का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। डीएफओ चंद्रशेखर सनवाल ने बताया कि घटना स्थल के मुआयने से यह सामने आया है कि आपसी संघर्ष की वजह से हथिनी की मौत हुई है। सारे अंग सुरक्षित होने और शव के कई दिन पड़े रहने से यह साफ है कि उसका शिकार नहीं हुआ है।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में हर माह औसतन तीन हाथियों की मौत

    यह भी पढ़ें: बाघ और हाथियों की अप्राकृतिक मौत से हाईकोर्ट चिंतित