होली मनाने के लिए आठ हजार सैलानी पहुंचे नैनीताल, अधिकतर होटल पैक हुए
वीकेंड के साथ होली पर्व पर अवकाश के चलते नगर में आठ हजार से अधिक सैलानी उमड़ पड़े हैं। जिसके चलते नगर के होटलों के अधिकांश कमरे पैक हो चले हैं और नगर के मुख्य पार्किंग स्थल भी फुल हो गए हैं।
नैनीताल, जागरण संवाददता : वीकेंड के साथ होली पर्व पर अवकाश के चलते नगर में आठ हजार से अधिक सैलानी उमड़ पड़े हैं। जिसके चलते नगर के होटलों के अधिकांश कमरे पैक हो चले हैं और नगर के मुख्य पार्किंग स्थल भी फुल हो गए हैं। जिस कारण शहर में जाम का भी माहौल बना रहा। सैलानियों के उमडऩे से नगर की रंगत में निखार आ गया है। हर जगह चहल-पहल नजर आ रही है।
यहां गत दिवस से ही सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो रविवार देर रात तक जारी रहा। इसके अलावा सोमवार सुबह तक सैलानियों का पहुंचना जारी रहने का अनुमान है। इस बीच नगर के पर्यटन स्थल आज पूरे दिन सैलानियों से पटे हुए नजर आए। माल रोड की रौनक भी बढ़ चली थी। स्नोव्यू, केवगार्डन , चिडिय़ाघर व हिमालय दर्शन आदि पर्यटन स्थलों में सर्वाधिक सैलानी पहुंचे। सूर्यास्त का आनंद लेने के लिए शाम के समय काफी संख्या में सैलानी हनुमानगढ़ी पहुंचे हुए थे। अनुमान है कि नगर में आठ हजार से अधिक सैलानी पहुंचे हुए है। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश चंद्र साह ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी होली में सैलानियों काफी संख्या में पहुंचे हुए हैं।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें