शिक्षा मंत्री बोले-सरकारी शिक्षा से आम लोगों का भरोस उठा, सुधार की कोशिश जारी
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि सरकारी शिक्षा से लोगों का विश्वास जरुर उठ गया है। गुणवत्ता युक्त शिक्षा में कमी आई है। यह हमें विरासत में मिला था।
बागेश्वर, जेएनएन : शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि सरकारी शिक्षा से लोगों का विश्वास जरुर उठ गया है। गुणवत्ता युक्त शिक्षा में कमी आई है। यह हमें विरासत में मिला था। अब हम इस में लगातार सुधार करने का प्रयास कर रहे हैं और काफी हद तक सफलता मिल भी रही है। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अथितिगृह में पत्रकार वार्ता में बोलते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि सरकारी स्कूलों को हमेशा हेय दृष्टि से देखा जाता है। ऐसा माना जाने लगा है कि वहां मजबूर, गरीब वर्ग के लोगों पढ़ने आ रहे हैं। इसे देखते हुए शिक्षा में सुधार किया गया है। और प्रत्येक विद्यालय ब्लॉक में दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय खोले जा रहे हैं। जो अंग्रेजी माध्यम से होंगे।
पहाड़ से पलायन बढ़ने का भी बड़ा कारण शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त होना है। कोरोना काल मे रिवर्स माइग्रेशन हो रहा है। अब हमारी प्राथमिकता है कि इन लोगों को जो बाहर से आए हैं उनको रोका जाए और यह शिक्षा से ही संभव होगा। कोरोना काल में शिक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से बदल गई है अब ऑनलाइन का समय आ गया है। ऑनलाइन क्लासेज शुरु करने के लिए अभी हम केंद्र की गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधारात्मक प्रयास जारी हैं। भाजपा के कार्यकाल के 2 साल में हमने 500 स्मार्ट क्लास लगाई। 15 हजार वर्चुअल क्लास चलाई। शिक्षकों की कमी दूर की गई है। 4500 अतिथि शिक्षक नियुक्ति भी कर दिए गए हैं। जो भी कमियां है उसको दूर करने का प्रयास रहेगा
खेल मंत्री श्री पांडे ने कहा कि कई जगहों पर खेल मैदान नहीं होने से खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए भी हम पहल कर रहे हैं और प्राथमिकता से इस पर कार्य किया जा रहा है। अगर उपलब्धि की बात करें तो प्रदेश को क्रिकेट में बीसीसीआई से मान्यता भाजपा कार्यकाल में मिली। जिससे हजारों बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल कराने के लिए हमने मैदान भी निर्मित किए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी के गायब रहने और ब्लॉक में शिक्षा अधिकारी की कमी पर उन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें
देवस्थानम् एक्ट को चुनौती देती स्वामी की याचिका पर सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
कोसी नदी में बही तीसरी मिहला का भी शव बरामद, आज अंतिम संस्कार करेंगे परिजन