Move to Jagran APP

बुला रहा नैनीताल : दशहरा, दिवाली लेकर आया छुट्टियों का गुलदस्ता, सरोवर नगरी में सैलानियों की बहार

Nainital Tourism सरोवर नगरी में आटम सीजन शुरू होते ही दिल्ली एनसीआर गुजरात व बंगाल से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। नगर के होटलों के अधिकांश कमरे फुल हो चले हैं। दीपावली तक सैलानियों की आमद बनी रहेगी।

By Rajesh VermaEdited By: Published: Mon, 03 Oct 2022 08:27 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 08:27 PM (IST)
बुला रहा नैनीताल : दशहरा, दिवाली लेकर आया छुट्टियों का गुलदस्ता, सरोवर नगरी में सैलानियों की बहार
दीपावली तक सैलानियों की आमद बनी रहेगी।

जागरण टीम, नैनीताल : Nainital Tourism : नवरात्रि, दशहरा और फिर दीपावली। इन त्योहारों के कारण एक के बाद एक छुट्टियां मिल रही हैं। ये छुट्टियां भी वीकेंड के साथ हैं। ऐसे में यह एक तरह से पर्यटकों के लिए छुट्टियों का गुलदस्ता है (bouquet of holidays)। इस गुलदस्ते के कारण नैनीताल में बहार आ गई है।

loksabha election banner

शनिवार से ही पहुंचने लगे थे सैलानी

नैनीताल (Nainital tourism) में बीते शनिवार से पांच दिनों का अवकाश मिल रहा था। इस कारण उसी दिन से सैलानियों का शहर में पहुंचना शुरू हो गया था। रविवार बीतने के बाद सैलानियों की आमद कम होने की आशंका जताई जा रही थी, मगर सोमवार को भी शहर में पर्यटकों की अच्छी आमद बनी रही। शहर के होटलों के अधिकांश कमरे फुल रहे। यहां पहुंचे सैलानियों ने चिड़ियाघर, बाटनिकल गार्डन, केव गार्डन, हिमालय दर्शन स्नोव्यू, खुर्पाताल, वाटरफाल समेत अन्य पर्यटन स्थलों में सैर सपाटा किया। नैनी झील भी नौकायन करने वाले सैलानियों से पटी रही।

कारोबारियों के चेहरे भी खिले

नैनीताल में आटम सीजन (Autumn Season) की शुरूआत हो चुकी है। वीकेंड के साथ ही मिले तीन दिनों के महाअष्टमी, महानवमी और दशहरे की छुट्टियों के कारण शहर में सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सोमवार को शहर के पर्यटन स्थल गुलजार नजर आए। सैलानियों ने शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों में सैर सपाटा किया। कारोबार बेहतर होता देख पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे। कारोबारी आगामी दिनों में और बेहतर कारोबार होने की उम्मीद जता रहे हैं।

लगा जाम, रेंगते रहे वाहन

पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से शहर में वाहनों का दबाव भी बढ़ गया। इससे शहर के विभिन्न स्थलों में जाम की स्थिति बनी रही, जिसे खुलवाने में पुलिस को पसीना बहाना पड़ा।

गर्म कपड़ों के खरीदार बढ़े

तापमान में गिरावट होने के कारण तिब्बती मार्केट, बड़ा बाजार और पंत पार्क में लगे फड़ों से सैलानी गर्म कपड़ों की खरीदारी करते दिखे। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि आटम सीजन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। आगामी दिनों में बंगाली पर्यटकों की संख्या बढ़ने की बात कही जा रही है।

होटलों के कमरे होने लगे पैक

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि सरोवर नगरी में आटम सीजन शुरू होते ही दिल्ली एनसीआर, गुजरात व बंगाल से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। नगर के होटलों के अधिकांश कमरे फुल हो चले हैं। दीपावली तक सैलानियों की आमद बनी रहेगी।

क्या है आटम सीजन

आटम सीजन वर्षा और शीत ऋतु के बीच का समय होता है। यह सीजन प्रकृति में बदलाव लेकर आती है। इससे पहाड़ों पर नजारा बदल जाता है, जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। नैनीताल में इस सीजन में पर्यटकों की बाहर लौट आती है। इस सीजन की शुरुआत मध्य सितंबर से हो जाती है, लेकिन इस बार मानसून के देर तक टिके रहने से सीजन करीब 15 दिन देर से शुरू पाया है।

ये छुट्टियां दे रहीं नैनीताल आने का मौका

1 अक्टूबर - शनिवार

2 अक्टूबर - रविवार व गांधी-शास्त्री जयंती

3 अक्टूबर - नवरात्रि महाअष्टमी

4 अक्टूबर - नवरात्रि महानवमी

5 अक्टूबर - दशहरा

8 अक्टूबर - सेकेंड सेटरडे

9 अक्टूबर - रविवार

22 अक्टूबर - धनतेरस व फोर्थ सेटरेड

23 अक्टूबर - रविवार

24 अक्टूबर - दीपावली

25 अक्टूबर - गाेवर्धन पूजा

26 अक्टूबर - भाई दूज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.