Move to Jagran APP

उत्तराखंड दौरे के दौरान बोले भगवंत मान - नए कानून वापस लें, किसानों से मांगें माफी

सांसद मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना किसानों की सहमति के कृषि कानूनों को पारित किया है। जबरन किसानों पर थोपा जा रहा है। यह कानून पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं। किसानों आंदोलन का सभी को समर्थन करना चाहिए।

By Prashant MishraEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 10:47 PM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 10:47 PM (IST)
उत्तराखंड दौरे के दौरान  बोले भगवंत मान - नए कानून वापस लें, किसानों से मांगें माफी
विधानसभा चुनाव में पार्टी दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी चुनाव लड़ेगी।

जागरण टीम, ऊधमसिंह नगर : पंजाब के सांसद भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने बुधवार को दूसरे दिन भी किसान न्याय यात्रा निकाली। इस बीच मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून वापस लें और किसानों से माफी मांगें।  धानी रिसार्ट में आयोजित सम्मेलन में सांसद मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना किसानों की सहमति के कृषि कानूनों को पारित किया है। जबरन किसानों पर थोपा जा रहा है। यह कानून पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं। 

loksabha election banner

किसानों का जो आंदोलन दिल्ली में चल रहा है। उसका सभी को समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। विधानसभा चुनाव में पार्टी दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी चुनाव लड़ेगी। कार्यक्रम का संचालन सुनील ग्रोवर ने किया। वहीं, किच्छा में न्याय यात्रा निर्धारित समय दोपहर १२ बजे से लगभग एक घंटा देर से पहुंची। बुके लेने के बाद मान बिना मंच पर गए ही कार से सितारगंज के लिए रवाना हो गए।   

यहां से वह गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे। गुरुद्वारा में मत्था टेका। इसके बाद मान ने पंजा साहिब में शीश नवाया। मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि कानून से किसान बर्बाद हो जाएंगे। इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.