दीपावली पर आज क्या है महालक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त? दूर करें कनफ्यूजन... जानें सही समय
दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त हल्द्वानी में जारी किए गए हैं। घरों, प्रतिष्ठानों और महानिशा काल के लिए अलग-अलग समय बताए गए हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। दीपावली का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर घरों, प्रतिष्ठानों और दुकानों में मां लक्ष्मी का पूजन किया जाएगा।
ज्योतिषाचार्य डा. नवीन जोशी ने बताया कि कार्यालयों, प्रतिष्ठानों और दुकानों में पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 7:57 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। वहीं, घरों में पूजन का सर्वोत्तम मुहूर्त शाम 5:20 से 7:48 बजे तक है। महानिशा काल में पूजन का मुहूर्त रात 11:34 से 12:50 बजे तक रहेगा।
इसके अलावा सिंह लग्न रात 12:20 से 2:40 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस बार सूर्योदय से रात तक स्वाति नक्षत्र का संयोग धन, संपत्ति और ऐश्वर्य की दृष्टि से शुभ है।
महानिशा काल में जप-तप करें, तांत्रिक क्रियाओं से दूर रहें। यह शास्त्र सम्मत नहीं है। पूजन में श्रीसूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक माना गया है। इससे सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें- दीपावली आज: जानें क्या है ब्रज में लक्ष्मी-गणेश पूजन के शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें- Deepawali LIVE: उत्तर प्रदेश में दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा, आपके शहर का शुभ मुहुर्त; यहां पढ़ें अपडेट्स