विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोडवेज के पास बसें कम, दीपावली पर निजी बसों ने मचाई लूट... हल्द्वानी से दिल्ली के लिए एक सीट पर वसूले 5000

Published: Sun, 08 Nov 2026 11:37 AM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2026 12:04 PM (IST)

दीपावली पर दिल्ली से हल्द्वानी यात्रा के लिए निजी बसों ने मनमाना किराया वसूला, एक सीट के लिए 5000 रुपये ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रोडवेज के पास सुविधाजनक बसों (वोल्वो-एसी) की कमी के कारण निजी बसों को लेकर यात्रियों की दिलचस्पी बढ़ रही है। लेकिन दीपावली पर घर लौटने के लिए इन्हें रोडवेज से पांच गुना ज्यादा किराया चुकाना पड़ गया।

शनिवार को निजी बसों में प्रति सीट 2200 तक किराया वसूला गया। जबकि रविवार दोपहर को एसी-केबिन और शौचालय सुविधा वाली गाड़ी में एक सीट का 4999 रुपये किराया रखा गया है। खास बात यह है कि आनलाइन बुकिंग के माध्यम से एडवांस में सभी सीटें पैक भी हो गईं।

44 बसें हल्द्वानी से रवाना

हल्द्वानी समेत कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली में रहते हैं। दीपावली पर हर कोई घर लौटना चाहता है। दिल्ली स्टेशन में सवारियों की संख्या बढ़ने पर शनिवार सुबह से रात तक रोडवेज के हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो ने 44 बसें हल्द्वानी से रवाना कीं।

वापसी में भरपूर सवारियां मिलने की उम्मीद में कम सवारियों में भी हल्द्वानी स्टेशन से गाड़ियां रवाना की गईं। वहीं, आनलाइन एप में चेक करने पर पता चला कि निजी संचालकों ने शनिवार को दिल्ली से हल्द्वानी के लिए 65 बसों में सीट बुक की थी।

रविवार (दीपावली के दिन) को भी सुबह और दोपहर में कई बसें चलाई जाएंगी। ज्यादातर बसों में 1500 से 2200 तक किराया शो हो रहा है। लेकिन एसी-केबिन सुविधा वाली निजी बस में 4999 रुपये में भी एक सीट बुक की गई है।

टनकपुर-बरेली भेजी गई 15 गाड़ियां

एआरएम संजय पांडे के अनुसार हल्द्वानी स्टेशन पर टनकपुर और बरेली से जुड़े यात्रियों की संख्या ज्यादा थी। जिस वजह से दो डिपो को 15 बसें भेजनी पड़ीं। वहीं, टनकपुर रूट से जुड़ी एक बस में सवार महिला यात्री का बैग गायब हो गया।

बनबसा पहुंचने के बाद जानकारी लगी। जिसके बाद स्वजन स्टेशन पहुंच गए। सीसीटीवी खंगालने के दौरान उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि बस की डिग्गी से सामान गायब होना रोडवेज की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

अगर किसी यात्री को लगता है कि तय किराये से ज्यादा वसूले गए हैं तो वह विभाग में शिकायत कर सकता है। मामले की जांच की जाएगी। - अरविंद पांडे, आरटीओ प्रवर्तन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।