विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad : पकड़ा गया दीक्षा का हत्यारोपी ऋषभ उर्फ इमरान, नैनीताल ला रही पुलिस

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 18 Aug 2021 08:00 AM (IST)

नोएडा की महिला पर्यटक की नैनीताल में हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित ऋषभ उर्फ इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसे पश्चिमी यूपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिसे नैनीताल लाया जा रहा है। नैनीताल में ही आरोपित से व्यापक पूछताछ की जाएगी।

Love Jihad : पकड़ा गया दीक्षा का हत्यारोपी ऋषभ उर्फ इमरान, नैनीताल ला रही पुलिस
Love Jihad : पकड़ा गया दीक्षा का हत्यारोपी ऋषभ उर्फ इमरान, नैनीताल ला रही पुलिस

नैनीताल, जागरण संवाददाता : नोएडा की महिला पर्यटक की नैनीताल में हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित ऋषभ उर्फ इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसे पश्चिमी यूपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिसे नैनीताल लाया जा रहा है। नैनीताल में ही आरोपित से व्यापक पूछताछ की जाएगी। आरोपित जिस कार से फरार हुआ था उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बता दें कि मृतका के दोस्तों द्वारा मुकदमा दर्ज करवाने के बाद सोमवार रात ही कोतवाली की एक टीम आरोपित की धरपकड़ में रवाना हो गयी थी। वहीं मंगलवार को एसओजी समेत तीन और टीमें गठित कर यूपी भेजी गईं। जहां काफी तलाश के बाद आखिरकार आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। जिसे नैनीताल लाया जा रहा है।

होरिजन होम्स एक्सटेंशन, गौतम बुद्ध नगर निवासी दीक्षा मिश्रा अपने प्रेमी ऋषभ उर्फ इमरान के अलावा श्वेता शर्मा और अलमास उल-हक के साथ 14 अगस्त को नैनीताल घूमने के लिए पहुंची थी। 15 अगस्त को दीक्षा का जन्मदिन मनाने के बाद रात को सभी दोस्तों ने एक ही कमरे में पार्टी की। मगर इमरान ने शराब नहीं पी। रात को करीब एक बजे श्वेता और अलमास अलग कमरे में सोने चले गए। इसी बीच रात को इमरान दीक्षा की हत्या कर फरार हो गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने दीक्षा के साथ आए दोनों दोस्तों की तहरीर पर इमरान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात कोतवाली एसआइ नितिन बहुगुणा की अगुवाई में एक टीम आरोपित की गिरफ्तारी के लिए नोएडा को रवाना हो गई थी।

वहीं दीक्षा की हत्या की खबर मिलने पर सोमवार देर रात ही उसकी मां बीना मिश्रा, भाई अंकुर मिश्रा, दोस्त सीमा शर्मा, कशिश चौधरी नैनीताल पहुंच गए। मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस ने स्वजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव लेकर वापस लौट गए। स्वजनों और दोस्तों ने दीक्षा की हत्‍या को लव जिहाद करार दिया। दीक्षा के भाई अंकुर मिश्रा ने आरोप लगाया कि जब भी वह आरोपित से मिला उसने ऋषभ तिवारी नाम ही बताया। फेसबुक आइडी भी ऋषभ तिवारी नाम से ही है। भरोसा नहीं था कि लंबे समय से उनकी परिवार की सदस्य दूसरे धर्म के युवक के साथ रह रही थी। पूरी तरह मामला लव जिहाद का ही मालूम पड़ रहा है। हालांकि दीक्षा के सीने पर इमरान नाम का टैटू बना है। जिससे लगता है कि वह उसके बारे में जानती थी।

दो साल ही चल पाई पहली शादी, अभी नहीं हुआ है तलाक

मृतका के भाई अंकुर मिश्रा ने बताया कि 2008 में दीक्षा का विवाह खुर्जा निवासी पवन शर्मा के साथ हुआ था। पवन शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था जिस कारण दो साल बाद ही वह उससे अलग रहने लगी। 11 वर्षीय बेटी भी दीक्षा के साथ ही रहती थी। नैनीताल घूमने आने से पहले दीक्षा बेटी को उसके पास छोड़ आई थी। दीक्षा का पति के साथ अभी तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है।

रीयल इस्टेट सेक्टर में कार्यरत थी दीक्षा, आरोपित कबाड़ का काम

अंकुर मिश्रा ने बताया कि बड़ी बहन दीक्षा बचपन से ही बेहद होशियार थी। पिता की मृत्यु के बाद उसी ने पूरे घर को संभाला। वह रीयल इस्टेट कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर तैनात थी। हालांकि मां ईटावा में रहती है और वह नोएडा में बहन के फ्लैट के कुछ ही दूर किराये पर रहते हैं। अलग रहने के बाद भी दीक्षा का परिवार से लगाव व मेलजोल था। दोस्त सीमा शर्मा ने बताया कि दीक्षा मिश्रा ने दो महीने पहले ही गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र में नया फ्लैट और स्विफ्ट कार भी खरीदी थी। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिल पाने के कारण वह कार्यालय में तैनात एक दोस्त की कार लेकर नैनीताल पहुंची थी। आरोपित इमरान उसी वाहन को लेकर फरार है।

गला दबाकर मारने की आशंका

पोस्टमार्टम करने वाले डा. संजीव के मुताबिक मृतका के शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। छोटा सा निशान उसकी नाक पर बना हुआ था। हालांकि बिस्तर पर पड़ी दीक्षा के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट पता चलेगा। गले में नीले निशान होने के कारण गला दबाकर मारने की आशंका जताई जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।