Move to Jagran APP

नैनीताल में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी पर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

शुक्रवार को महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसी तल्लीताल पेट्रोल पंप पर जमा हुए और मूल्य बढ़ो तरी वापस लेने के पक्ष में तथा मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 01:41 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 05:50 PM (IST)
नैनीताल में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी पर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
नैनीताल में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी पर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नैनीताल, जागरण संवाददाता : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर शहर के कांग्रेसियों ने तल्लीताल पेट्रोल पंप के समीप धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मूल्य बढ़ोत्तरी वापस लेने को मांग की।

loksabha election banner

शुक्रवार को महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसी तल्लीताल पेट्रोल पंप पर जमा हुए और मूल्य बढ़ोतरी वापस लेने के पक्ष में तथा मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। महामारी काल में आर्थिक दिक्कतें झेल रहे लोगों को महंगाई ने दोराहे पर खड़ा कर दिया है। महंगाई कम करने के वादे पर सत्ता में आई मोदी सरकार ने आम आदमी की जेब पर डाका डाला है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में कमी के बाद भी देश में आये दिन पेट्रोल डीजल आदि के दाम बढ़ा रही है। आम आदमी की रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने की चीजें पहुंच से बाहर हो गई। उन्होंने कहा 2022 में जनता भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई का एक एक पाई के हिसाब लेगी। करीब एक घंटे धरना प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता लौट गए। इस अवसर पर मगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, त्रिभुवन फर्त्याल, भावना भट्ट, जेके शर्मा, हिमांशु पांडेय, कमलेश तिवारी, कैलाश अधिकारी, रईस भाई आदि उपस्थित थे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.